CM शिवराज ने भोपाल में फहराया तिरंगा, मां भारती की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
CM शिवराज ने भोपाल में फहराया तिरंगा, मां भारती की प्रतिमा पर अर्पित की पुष्पांजलि
Share:

भोपाल: राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस राजधानी भोपाल समेत पूरे राज्य में उत्साह एवं उमंग के साथ मनाया गया। भोपाल के लाल परेड मैदान पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने तिरंगा झंडा फहराया, तत्पश्चात, सलामी ली। राष्ट्रीय पर्व के चलते स्कूली बच्चों ने एक से बढ़कर सांस्कृतिक समारोहों की प्रस्तुति दी। ध्वजारोहण के पश्चात् मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की जनता के नाम संदेश दिया। वहीं भाजपा के राज्य कार्यालय में पं। दीनदयाल परिसर में प्रातः 8 बजे ध्वजारोहण किया गया। 

देश की स्वतंत्रता का पर्व पूरे देश के साथ ही मध्यप्रदेश में भी उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। राज्य के सभी 53 जिलों में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां अतिथियों ने झंडावंदन किया। राज्य में पहली बार 53वां जिला बना मऊगंज में विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने झंडावंदन किया। राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने झंडावंदन किया। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शौर्य स्मारक पहुंचे एवं अमर जवान ज्योति पर पुष्प चक्र और मां भारती की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तत्पश्चात, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाल परेड मैदान पर राज्य स्तरीय समारोह में सम्मिलित हुए। लाल परेड मैदान पर आयोजित मुख्य परेड का नेतृत्व ACP सोनाक्षी सक्सेना द्वारा किया गया, जबकि सहायक परेड के रोल में उप एसीपी भोपाल एटीएस के राहुल कुमार सैयाम उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के चलते पुलिस बेंड समेत 18 टुकड़ियों ने भाग लिया, जिनमें राजस्थान प्रदेश पुलिस बल, विशेष सशस्त्र बल उत्तरी जोन, महिलाओं का विशेष सशस्त्र बल, जिला बल एवं रेल की संयुक्त टुकड़ी, हॉकफोर्स, STF, जिला पुलिस बल, जेल विभाग, शासकीय रेल पुलिस, नगर सेना, एनसीसी गल्र्स, एसीसी सीनियर डिवीजन, गाइड गल्र्स, स्काउट्स बॉयज, शौर्य दल, लाडली बहना एवं अश्वरोही दल सम्मिलित रहे। सीएम शिवराज सिंह चौहान भोपाल, राज्यपाल मंगूभाई पटेल राजभवन भोपाल, गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा दतिया, मंत्री गोपाल भार्गव सागर, मंत्री तुलसी सिलावट इंदौर, मंत्री विजय शाह खंडवा, मंत्री जगदीश देवड़ा मंदसौर, मंत्री बिसाहूलाल सिंह अनूपपुर, मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया शिवपुरी, मंत्री भूपेन्द्र सिंह जबलपुर, मंत्री मीना सिंह उमरिया, मंत्री कमल पटेल हरदा, मंत्री गोविंद सिंह राजपूत दमोह, मंत्री बृजेन्द्र प्रजाप सिंह पन्ना, मंत्री विश्वास सारंग विदिशा में तिरंगा फहराया।

जादवपुर यूनिवर्सिटी में छात्र की मौत को लेकर वामपंथियों पर भड़कीं ममता बनर्जी, भाजपा-कांग्रेस को भी घेरा

कर्नाटक कैबिनेट में बदलाव की कवायद शुरू, डीके शिवकुमार बोले- नई टीम बनानी होगी

'हर भारतीय की आवाज़ है भारत माता..', राहुल गांधी ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई, भारत जोड़ो यात्रा का भी किया जिक्र

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -