CM शिवराज ने दी PM को बधाई, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी नए भारत के शिल्पकार...'
CM शिवराज ने दी PM को बधाई, बोले- 'प्रधानमंत्री मोदी नए भारत के शिल्पकार...'
Share:

भोपाल: पीएम नरेंद्र मोदी के 8 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि नरेंद्र मोदी नए भारत के शिल्पकार है। उन्होंने लोगों का जीवन बदला, राजनीति की संस्कृति बदली तथा देश का मान बढ़ाया है। सीएम शिवराज सिंह चौहान तथा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने मंगलवार को पीएम का 8 सालों का कार्यकाल पूरा होने पर पीएम नरेंद्र मोदी को बधाई दी। सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी का 8 सालों का कार्यकाल देश का कायाकल्प करने वाला रहा है।

वही इन 8 सालों में पीएम ने देश के निर्धनों का जीवन बदलने का अभियान चलाया, तो पारदर्शिता के साथ सुशासन के नए मानदंड गढ़े। भ्रष्टाचार एवं आतंकवाद पर कड़े प्रहार किए, तो दुनिया में देश का मान-सम्मान बढ़ाया है। केंद्र एवं मध्य प्रदेश की डबल इंजन वाली सरकारें मिलकर राज्य में आगे भी इसी प्रकार विकास की गंगा बहाती रहें, यही कामना है।  

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि पीएम के नेतृत्व में एक वैभवशाली, गौरवशाली, शक्तिशाली, संपन्न तथा समृद्ध भारत का निर्माण हो रहा है। वे नए भारत के शिल्पकार हैं। महात्मा गांधी ने स्वतंत्रता के आंदोलन से जन-जन को जोड़कर उसे जन आंदोलन बना दिया था। उनके बाद पीएम पहले ऐसे नेता हैं, जिन्होंने अपने अभियानों से जन को जोड़कर उन्हें जनआंदोलन बनाया है। चाहे पर्यावरण रक्षा की बात हो, स्वच्छ भारत अभियान हो या फिर सिंगल यूज पॉलीथिन का अभियान, ये सब इसी के उदाहरण हैं। वहीं, पीएम ने सरदार पटेल की भांति भारत को एकात्म किया है। कश्मीर से धारा 370 हटाकर उसे देश की मुख्यधारा में सम्मिलित किया है, तो उत्तर-पूर्व के प्रदेशों से आतंक का खात्मा कर विकास की नई इबारत लिखी है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश की सीमाएं सुरक्षित हुई हैं तथा हमारी सेनाएं सर्जिकल स्ट्राइक, एयर स्ट्राइक एवं गलवान नाले जैसे अभियानों के जरिए पाकिस्तान और चीन को उपयुक्त जवाब दे रही हैं।

हार्दिक पटेल के आने से कई भाजपा नेता नाराज़, क्या 'भगवा दल' में होगा दो फाड़ ?

फिर विधायक छिपाने लगी कांग्रेस ..., हरियाणा के 30 MLA लाए जाएंगे जयपुर, जानिए क्यों ?

कर्नाटक कांग्रेस के बड़े नेता ने छोड़ा 'हाथ' का साथ, सोनिया गांधी को पत्र लिखकर कही ये बात

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -