महाकाल मंदिर पहुंचे CM शिवराज और केंद्रीय मंत्री गडकरी, मंदिर के लिए किया 11 करोड़ देने का ऐलान
महाकाल मंदिर पहुंचे CM शिवराज और केंद्रीय मंत्री गडकरी, मंदिर के लिए किया 11 करोड़ देने का ऐलान
Share:

उज्जैन: आज केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी उज्जैन दौरे पर हैं। गडकरी यहां 11 सड़कों की नींव रखेंगे। 534 किमी लंबी ये सड़कें 6247 करोड़ रुपए की लागत से बनाई जाएंगी। गडकरी के आने से पहले केंद्रीय राज्यमंत्री सड़क परिवहन तथा राजमार्ग विभाग वीके सिंह (रिटायर्ड जनरल) ने महाकाल मंदिर में उपासना की। महाकाल मंदिर के विस्तार के लिए 11 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया। सीएम शिवराज सिंह चौहान तथा केंद्रीय मंत्री भी महाकाल मंदिर पहुंचे चुके हैं।

वही उज्जैन आने से पहले गडकरी इंदौर हवाईअड्डे पहुंचे। यहां जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट ने उनका स्वागत किया। गडकरी इंदौर से उज्जैन आकर कोठी पैलेस के पास बने दिव्यांग पार्क का मुआयना करेंगे। महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन-पूजन के पश्चात् सड़कों के शिलान्यास समारोह में हिस्सा लेंगे। गडकरी और सीएम शिवराज सिंह चौहान के आने से पहले महाकाल मंदिर में आम भक्तों का प्रवेश रोक दिया गया। वही सीएम शिवराज सिंह चौहान गडकरी के आने से पहले उज्जैन आ गए थे। उन्होंने यहां त्रिवेणी संग्रहालय में घर-घर दीपोत्सव का प्रजेंटेशन देखा। इस वर्ष महाशिवरात्रि पर उज्जैन को 21 लाख दीपों से सजाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि निश्चित तौर पर दीपोत्सव पर भगवान महाकालेश्वर की नगरी की अद्भुत छटा होगी।

6247 करोड़ से बनेंगी ये सड़कें:-
उज्जैन-देवास फोरलेन का चौड़ीकरण 992 करोड़ से होगा। इसकी लंबाई 41 किलोमीटर है।
उज्जैन-झालावाड़ टूलेन पेव्ड शोल्डर के साथ 134 किलोमीटर सड़क का निर्माण 498 करोड़ से होगा।
69km के उज्जैन-बदनावर फोरलेन का निर्माण 1352 करोड़ से होगा।
जीरापुर-सुसनेर मध्य प्रदेश राज्य सीमा तक टूलेन 240 करोड़ से बनेगा। लंबाई 46 किलोमीटर होगी।
उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-1) फोरलेन 1034 करोड़ से बनेगा। 42 किलोमीटर लंबाई होगी।
उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-2) फोरलेन 2998 करोड़ की लागत से बनेगा। लंबाई 48 किलोमीटर होगी।
उज्जैन-गरोंठ (पैकेज-3) 952 करोड़ से बनेगा। 46 किलोमीटर लंबाई होगी।
सीआईआरएफ अंतर्गत बही-बालागुढ़ा-अंबाव-कनघट्टी-उगरान 25 किलोमीटर मार्ग 26 करोड़ की लागत से बनेगा।
बरोठा-सेमल्या-चाऊ तक 18 किलोमीटर सड़क 36 करोड़ से बनेगी।
भादवा माता-सरवानिया महाराज-जावद-अठाना-चडोल मार्ग 77 करोड़ से बनेगा। लंबाई 48 किलोमीटर है।
जवासियापंथ-फतेहाबाद चंद्रावतीगंज तक 17 किलोमीटर सड़क 42 करोड़ से बनेगा।

Koo App
ऊॅ भूः भुवः स्वः ऊॅ त्रयम्बकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उव्र्वारूकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।। ऊॅ स्वः भुवः भूः ऊॅ। ऊॅ सः जूं हौं। परम सौभाग्य से उज्जैन में महाकाल भगवान के दर्शन-पूजन का अवसर प्राप्त हुआ। हे महाकाल, देशवासियों को सुख-समृद्धि, कल्याण प्रदान करें। - Shivraj Singh Chouhan (@chouhanshivraj) 24 Feb 2022

यूक्रेन में फंसे भारतीय नागरिकों के लिए केंद्र सरकार ने जारी की एडवाइजरी और हेल्पलाइन नंबर्स

यूक्रेन में भारतीय छात्रों की सुरक्षा पर ध्यान केंद्रित कर रहा है भारत: विदेश मंत्रालय

स्ट्रीट फ़ूड के हैं शौकीन तो भारत की इन जगहों पर खाएं जरूर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -