CM नीतीश का बड़ा बयान, बोले- 'हां, PK से मेरे संबंध हैं...'
CM नीतीश का बड़ा बयान, बोले- 'हां, PK से मेरे संबंध हैं...'
Share:

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रशांत किशोर से निजी रिश्ते हैं। इस बात को स्वयं सीएम ने स्वीकार किया है। मुख्यमंत्री ने कहा, 'प्रशांत किशोर से हमारे संबंध निजी रहे हैं। आज भी रिश्ते हैं, किन्तु प्रशांत किशोर के सियासी फैसलों को लेकर कोई बातचीत नहीं होती। प्रशांत किशोर कहां जा रहे हैं, यह उनकी मर्जी है।'

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने स्पष्ट रूप से कहा, 'प्रशांत किशोर से उनके जो भी रिश्ते रहे हैं, उसे कबूल में गुरेज नहीं करते। जब बीते दिनों हमारी तबीयत खराब हुई थी तथा दिल्ली में थे तब भी प्रशांत किशोर ने भेंट की थी। प्रशांत किशोर से हमारे निजी रिश्ते हैं, किन्तु इसका अर्थ यह नहीं कि उनके सियासी फैसलों में मैं हस्तक्षेप करूं। वे कभी भाजपा के साथ काम करते थे, किन्तु आज कहां हैं सबको मालूम है।'

बोचहां उपचुनाव में भाजपा की हार को लेकर मुख्यमंत्री से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, 'उपचुनाव के परिणामों का बहुत मतलब नहीं होता है। उपचुनाव में हार बहुत विशेष बात नहीं है। इसके पहले दो विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुए थे, उसमें NDA ने ही जीत प्राप्त की थी। आम चुनावों तथा उपचुनाव में अंतर होता है। बोचहां में भाजपा प्रत्याशी के लिए NDA के सभी घटक दलों तथा नेताओं ने प्रचार किया था किन्तु यदि चुनाव में हार हुई है तो भाजपा इसे अपने स्तर से देख रही है।'

दिल्ली के तीनों नगर निगम हुए एक, राष्ट्रपति ने दी विलय को मंजूरी

प्रशांत किशोर के साथ प्रियंका गांधी का मंथन, 2024 चुनाव की तैयारी में जुटी कांग्रेस

2023 विधानसभा चुनाव की तैयारी में अरविंद केजरीवाल,कर्नाटक में एक रैली को सम्भोदित करेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -