तीन दिन मुंबई में रहेंगी ममता बनर्जी
तीन दिन मुंबई में रहेंगी ममता बनर्जी
Share:

पश्चिमबंगाल। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी आज मुंबई पहुंची। यहां उनका चार दिनों का दौरा है। वे उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर ऐंटीलिया पहुंची। उन्होंने मुकेश अंबानी से भेंट की। उन्होंने अपील की कि रिलायंस उद्योग के प्रमुख उनके राज्य में निवेश करें।

इसके लिए उन्होंने ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट के लिए अंबानी को निमंत्रित किया। माना जा रहा है कि वे मुंबई में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे से भेंट करेंगी। शिवसेना के सांसदों द्वारा तृणमूल कांग्रेस के सांसदों से चर्चा की गई है।

ऐसे में माना जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णयों की निंदा की जा सकती है। ममता बनर्जी तीन नवंबर को कोलकाता वापस जाऐंगी। गौरतलब है कि उन्होंने उत्तरप्रदेश में भी कुछ कारोबारियों से भेंट की, वे ताज महल पैलेस पहुंची और वहां के व्यापारियों को समिट की जानकारी दी।

ममता बनर्जी अपनी मुंबई यात्रा के दौरान यहां रहने वाले कारोबारियों से तो मिलेंगी ही साथ में वे विभिन्न राजनेताओं से भेंट कर केंद्रीय राजनीति पर चर्चा कर सकती हैं।

माना जा रहा है कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राजग सरकार की नीतियों को लेकर विभिन्न दलों के नेताओं से चर्चा कर सकती हैं। ममता बनर्जी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के खिलाफ विरोध जारी रखा हुआ है। उन्होंने विरोध करते हुए कई बार कहा है कि भाजपा विकास की बातें तो करती है लेकिन असल में विकास होता नहीं है। 

मुकूल राय ने पार्टी और संसद सदस्यता से दिया इस्तीफा

मोबाईल को आधार से लिंक नहीं कराएंगी ममता

राज्य सरकार संसद में बने कानून के खिलाफ अपील नहीं कर सकती

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -