केजरीवाल जाएंगे उत्तरप्रदेश
केजरीवाल जाएंगे उत्तरप्रदेश
Share:

नई दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कल उत्तरप्रदेश जाऐंगे। दरअसल उनका यहां पर निजी कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री केजरीवाल आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह द्वारा आयोजित धार्मिक और पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सुल्तानपुर पहुंचेंगे।

इस मामले में आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता वैभव माहेश्वरी ने कहा है कि वे शाम 4 बजे लखनऊ एयरपोर्ट से सुल्तानपुर के लिए निकलेंगे। उनके उत्तरप्रदेश पहुंचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा जमकर स्वागत किया जाएगा। उनका स्वागत जगदीशपुर, मुसाफिरखाना आदि स्थानों पर स्वागत किया जाएगा।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के ही साथ उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया समेत अन्य मंत्री, विधायक और पार्टी के नेता भी शामिल रहेंगे। सीएम केजरीवाल 3 मई को प्रातः 10.40 बजे दिल्ली के लिए निकलेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -