प्रमुख स्वामी के दर्शन के लिए पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
प्रमुख स्वामी के दर्शन के लिए पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
Share:

नईदिल्ली। स्वामीनारायण संप्रदाय के धर्मगुरू और संत श्री प्रमुख स्वामी जी के अंतिम दर्शन के लिए उनके भक्त, श्रद्धालु आदि उमड़े। इस दौरान भक्तों का तांता गुजरात के सारंगपुर में लगा रहा। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी स्वामी जी के दर्शन के लिए पहुंचे। उन्होंने स्वामी जी की पार्थिव देह के दर्शन किए। दर्शन करने के बाद स्वामी जी ने कहा कि जब उनके निधन की बात सामने आई तो उन्हें कानों पर विश्वास ही नहीं हुआ।कि अब स्वामी जी शरीररूप में मौजूद नहीं हैं।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कुछ ऐसी आत्माऐं होती हैं जो युगों में एक बार ही आती हैं। दरअसल यह मानवता की भलाई के लिए ही होती है। मुख्यमुत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि प्रमुख स्वामी के निधन पर उन्हें दुख है।

वे उनके सद्कर्मों से परिचित हैं। उन्होंने पूरे जीवन मानवता की सेवा भी की। गौरतलब है कि सीएम केजरीवाल के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी स्वामी जी के दर्शन हेतु यहां पर पहुंच चुके हैं। दरअसल प्रमुख स्वामी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने पिता की तरह बताया था।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -