विनोद खन्ना से हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे सलमान, CM फडणवीस ने भी की मुलाकात
विनोद खन्ना से हॉस्पिटल में मिलने पहुंचे सलमान, CM फडणवीस ने भी की मुलाकात
Share:

बॉलीवुड के सुपरस्टार अभिनेता और राजनेता विनोद खन्ना को शरीर में पानी की कमी होने के कारण बीते दिनों मुम्बई के एच. एन. रिलायंस फाउंडेशन हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर में एडमिट कराया गया था. फ़िलहाल विनोद खन्ना की हालत में अब सुधार है और उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी. ऐसे में सुपरस्टार विनोद खन्ना से हॉस्पिटल में मिलने के लिए बॉलीवुड अभिनेता और सेलेब्रिटीज़ का तांता लगा हुआ है. खबरों कि माने तो इसी लिस्ट में कल विनोद खन्ना से मिलने बॉलीवुड के दबंग अभिनेता सलमान खान पहुंचे थे. वे देर रात हॉस्पिटल में पहुंचे. इतना ही नहीं यहाँ पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस भी विनोद खन्ना से मिले.

आपको बता दे कि विनोद खन्ना की तबियत अचानक बिगड़ने के कारण उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था जिसके बाद डाक्टरो ने उन्हें पानी की कमी बताई थी, लेकिन मिली जानकारी के अनुसार विनोद खन्ना अब ठीक है और उनकी हालात में शुधार हो रहा है और जल्द ही उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी जाएगी.

यह जानकारी अभिनेता विनोद खन्ना के बेटे राहुल खन्ना ने दी. उन्होंने कहा कि पापा को पानी की कमी के कारण शुक्रवार को अस्पताल में एडमिट कराया गया था, लेकिन अब उनकी हालत में तेजी से सुधार हो रहा है. डॉक्टर ने कहा कि उन्हें जल्द ही छुट्टी दे दी जाएगी.

बीमार विनोद खन्ना के मार्मिक फोटो देखकर रो पड़ेंगे आप, देखिये....

है भगवान! विनोद खन्ना को क्या हुआ है?

विनोद खन्ना की हालात में सुधार, लेकिन हो गए है बहुत कमजोर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -