कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे सीएम बघेल
कांग्रेस के बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे सीएम बघेल
Share:

बिलासपुर। प्रदेश में विधानसभा चुनाव को कुछ ही महीने बाकी है, ऐसे में कांग्रेस ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी है। इसी कड़ी में कांग्रेस बूथ चलो अभियान चला रही है। जहां माइक्रो बूथ मैनेजमेंट के तहत पार्टी के दिग्गज नेता कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बिलासपुर, कुमारी सेलजा कोटा और मोहन मरकाम बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे।

भूपेश बघेल दोपहर 12.10 बजे रायपुर पुलिस परेड ग्राउंड से रवाना होकर 12ः40 बजे बिलासपुर पहुंचेंगे। वे यहां टेलर सिटीमेन हाल, अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर 22 में बूथ चलो अभियान में शामिल होंगे। इसके बाद सीएम का दौरा तोरवा के बोल बम चौक विवेकानंद नगर के वार्ड नंबर 41, कपिल नगर में शास्त्री नगर वार्ड नंबर 62 सरकंडा के कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।

बूथ चलो अभियान के लिए छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सेलजा शुक्रवार को सुबह 10 बजे बिलासपुर से कोटा के लिए रवाना होंगी। सुबह 11.10 बजे कोटा पहुंचकर कोटा विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक 193 लखोदना में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर 12 बजे बूथ क्रमांक 209 तेन्दुआ  में इसके बाद दोपहर 1 बजे बूथ क्रमांक 202 इमलीपारा में आयोजित बूथ चलो अभियान में शामिल होंगी।  दोपहर 4 बजे कोटा नगर पंचायत बूथ क्रमांक 189 आयोजित बूथ चलो अभियान में कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगी। शाम 04.30 कोटा से रायपुर के लिए रवाना होंगी।

कृषि यांत्रिकीय विभाग में पदस्थ इंजीनियर की जिंदा जलने से हुई मौत

छेत्री का बड़ा बयान, कहा- कुवैत के विरुद्ध ड्रॉ हार जैसा लगा...

पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त किया साढ़े तीन क्विंटल गांजा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -