'देश में छिड़ सकता है गृहयुद्ध..', राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने जताई आशंका
'देश में छिड़ सकता है गृहयुद्ध..', राजस्थान के CM अशोक गहलोत ने जताई आशंका
Share:

जयपुर: 2024 में होने वाले आम चुनाव से पहले कांग्रेस को लामबंद करने और पार्टी कार्यकर्ताओं में नया जोश और उत्साह भरने के लिए पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी बुधवार से ‘भारत जोड़ो यात्रा‘ का आगाज़ कर रहे हैं। 150 दिनों तक चलने वाली कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ देश के 12 राज्यों से गुजरते हुए कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर में समाप्त होगी। वहीं इस दौरान यात्रा 3570 किमी की दूरी तय करेगी। इस यात्रा के लिए कांग्रेस नेताओं के कन्याकुमारी पहुंचने का सिलसिला आरंभ हो गया है।

राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, सचिन पायलट, गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई नेता मंगलवार को कन्याकुमारी पहुंचे थे। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से पहले सीएम गहलोत ने कहा कि देश में जिस तरह का माहौल बना हुआ है, ऐसा माहौल आज़ादी के बाद पहली दफा बना है। गहलोत ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में नफरत, हिंसा का माहौल है, जिससे देश की जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि हमने पीएम मोदी से कई बार आग्रह किया कि वो देश में प्रेम-भाईचारा, सद्भावना की अपील करे, मगर उन्होंने ऐसा नहीं किया।

राजस्थान सीएम ने कहा कि देश में हिंसा को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, ऐसी बात प्रधानमंत्री ने आज तक नहीं कही है। उन्होंने आगे कहा कि देश में जाति, वर्ग और धर्म के नाम पर इतनी नफरत पैदा हो चुकी है कि यदि इसे नहीं संभाला गया तो गृहयुद्ध भी हो सकता है। गहलोत ने पीएम मोदी पर फिर हमला बोलते हुए कहा कि हमारी कई बार अपील के बाद भी प्रधानमंत्री भाईचारे और शांति का संदेश देने से बच रहे हैं।  

राजपथ नहीं, अब 'कर्त्तव्य पथ' कहिए.., नाम बदलने के प्रस्ताव को NDMC ने दी हरी झंडी`

पंजाब के सरकारी कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन, AAP सरकार के पास फंड नहीं !

अखिलेश, ममता, नितीश, तेजस्वी.. सब एक ही मंच पर, मिशन- भाजपा को रोकना

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -