आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई नगर विस्तारित बैठक
आने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा कार्यालय पर आयोजित हुई नगर विस्तारित बैठक
Share:

इंदौर। गुजरात में मिली जबर्दस्त सफलता के बाद भाजपा ने अब अगले वर्ष होने वाले मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम में इंदौर भाजपा कार्यालय पर विस्तारित नगर पदाधिकारी बैठक आयोजित की गई। जिसमें प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा व प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों के अलावा नगर कोर कमेटी के सदस्य, नगर पदाधिकारी, मोर्चा मंडल के पदाधिकारी शामिल हुए।

दरअसल, भाजपा ने अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने की रणनीति पर काम करना शुरु कर दिया है। कटनी में पिछले दिनों हुई भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विस्तारित नगर पदाधिकारी बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद इंदौर में भी यह बैठक आयोजित हुई। विधानसभा चुनाव को मद्देनजर रखते हुए हुई इस बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम, अभियान, गतिविधियों को लेकर चर्चा की गई।
 
आपको बता दें की भाजपा की पूर्व बैठक में नगर स्तर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता ही शामिल होते थे। लेकिन अब विस्तार करते हुए इन बैठकों में प्रदेश पदाधिकारी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, मोर्चा व प्रकोष्ठ प्रदेश पदाधिकारी, नगर कोर कमेटी सदस्य, नगर पदाधिकारी, मोर्चा व मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी, प्रकोष्ठ नगर संयोजक एवं विभाग के संयोजक भी शामिल हो रहे हैं। दरअसल भाजपा अभी से अपने निचले स्तर के पदाधिकारियों के लिए भी जिम्मेदारी तय कर रही है।

व्यापारियों द्वारा सरवटे व् रेलवे स्टेशन को 24 घंटे खोलने की मांग, मुख्यमंत्री को लिखा पत्र

ऑपरेशन सुशासन अभियान के तहत प्रशासन ने किया नगर भ्रमण

पुलिस को मिली बड़ी सफलता, खालिस्तानी समर्थक को किया गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -