रणवीर ने शेयर किया 'सर्कस' का पहला पोस्टर, होगा 'डबल रोल'
रणवीर ने शेयर किया 'सर्कस' का पहला पोस्टर, होगा 'डबल रोल'
Share:

रणवीर सिंह ने रोहित शेट्टी (Rohit Shetty) की फिल्म 'सिंबा' और 'सूर्यवंशी' में काम किया और अब इन दिनों के बाद वह नयी फिल्म के साथ तैयार हैं। जी दरअसल जल्द आप रणवीर को रोहित शेट्टी की फिल्म सर्कस में देखने वाले हैं। जी हाँ और इस फिल्म से दोनों एक बार फिर धमाका करने वाले हैं। हाल ही में रणवीर सिंह ने अपनी अपकमिंग फिल्म 'सर्कस' (Cirkus) का फर्स्ट लुक पोस्टर रिलीज किया है। आप देख सकते हैं पोस्टर में रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के दो चेहरे नजर आ रहे हैं, इसी के चलते पोस्टर देखकर अंदाजा लगाया जा रहा हैं कि हो सकता है इस फिल्म में रणवीर सिंह डबल रोल में नजर आएंगे। वहीँ नीचे की तरफ पोस्टर में ढेर सारे कलाकार दिख रहे हैं।

आप देख सकते हैं रणवीर सिंह ने इस फिल्म के पोस्टर को खुद फैंस के साथ साझा किया है। इस पोस्टर को शेयर करते हुए रणवीर सिंह ने कैप्शन में रोहित शेट्टी, रोहित शेट्टी पिक्चर्स और टीसीरीज फिल्म्स को टैग किया है। आप देख सकते हैं इस पोस्टर के नीचे बड़ अक्षरों में लिखा गया है- 'द शो बिगिन्स क्रिसमस 2022।' इसका मतलब है ये फिल्म इसी साल दिसंबर के महीने में क्रिसमस के मौके पर रिलीज की जाएगी। जी हाँ और अब रणवीर सिंह की नई फिल्म की अनाउंसमेंट सुनकर फैंस काफी एक्साइटेड हो गए हैं और कमेंट बॉक्स में अपनी ख़ुशी को दिखा रहे हैं।

आप सभी को हम यह भी बता दें, इन दिनों रणवीर सिंह अपनी फिल्म 'जयेशभाई जोरदार' के प्रमोशन में काफी बिजी चल रहे थे। जी हाँ, यह फिल्म इस हफ्ते यानी 13 मई 2022 को रिलीज होने जा रही है और इसके चलते अभिनेता प्रमोशन में व्यस्त हैं।

सिंगापुर में कश्मीर फाइल्स पर लगा प्रतिबंध, चौका देगा मुख्य कारण

संजय राउत के हाथों में हाथ डालकर इस एक्ट्रेस ने लगा लिया गले, वीडियो वायरल

रिलीज से पहले विवाद में पड़ी 'जयेशभाई जोरदार', जानिए क्या है मामला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -