अंतरिक्ष में रिकॉर्ड 328 दिन बिताकर सकुशल वापस लौटीं क्रिस्टीना कोच
अंतरिक्ष में रिकॉर्ड 328 दिन बिताकर सकुशल वापस लौटीं क्रिस्टीना कोच
Share:

नई दिल्ली: अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय तक रहने वाली महिला का रिकॉर्ड अपने नाम करने के बाद अमेरिका की अंतरिक्ष यात्री क्रिस्टीना कोच गुरुवार को धरती पर सकुशल लौट आईं हैं। अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा ने जानकारी देते हुए बताया है कि सुश्री कोच के साथ यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी की अंतरक्षि यात्री लूका परमितानो और रूस के अंतरिक्ष यात्री एलेक्जेंडर स्क्वोर्त्सोव भी वापस आ गए हैं।

तीनों ने भारतीय समय के मुताबिक, सुबह 11.20 बजे वापसी का सफर आरंभ किया था और तीन घंटे 22 मिनट बाद अपराह्न 2.42 बजे कजाकिस्तान के जेज्काज्गन शहर से दक्षिण-पूर्व में उनका विमान उतरा। नासा ने जानकारी देते हुए बताया है कि 14 मार्च 2019 को मिशन पर रवाना हुई सुश्री कोच के अंतरिक्ष प्रवास के दौरान किए गए अनुसंधानों एवं प्रयोगों से काफी अवधि की अंतरिक्ष यात्रा के महिलाओं पर प्रभाव के बारे में अध्ययन में सहायता मिलेगी जो नासा के आगामी चंद्र मिशन तथा मंगल मिशन की तैयारी के लिए अहम साबित होगा।

लैंडिंग के बाद तीन अंतरिक्ष मुसाफिरों की चिकित्सा जाँच की जायेगी। इसके बाद वे कजाकिस्तान के करगंडा जायेंगे। वहाँ से तीनों को उनके देश पहुंचा दिया जायेगा। सुश्री कोच ने 328 दिन तक अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन में रहकर काफी सारे वैज्ञानिक प्रयोगों तथा मिशनों को अंजाम दिया है।

इस अंतरिक्ष यात्री ने 328 दिन अंतरिक्ष में बिता कर बनाया रिकार्ड

जन्म लेने के 30 घंटे अंदर ही कोरोना वायरस से संक्रमित हो गया नवजात, माँ भी थी मरीज

सीरियाई एयर डिफेंस सिस्टम ने इस खतरनाक मिसाइल को आसमान में किया इंटरसेप्‍टर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -