चीन के विजय दिवस में शामिल होंगे 30 देशों के प्रमुख व 1000 विदेशी सैनिक
चीन के विजय दिवस में शामिल होंगे 30 देशों के प्रमुख व 1000 विदेशी सैनिक
Share:

बीजिंग : द्वितीय विश्वयुद्ध में जापान पर मिली जीत की 70वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में यहां तीन सितंबर को होने वाली चीन की सैन्य परेड में 30 राष्ट्रों के प्रमुख शामिल होंगे। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और दक्षिण कोरिया की राष्ट्रपति पार्क ग्युन हाय चीन के विजय दिवस समारोह में शामिल हो रहे शीर्ष नेताओं में शामिल हैं। इसके अलावा इस सैन्य परेड में 17 देशों के करीब 1,000 विदेशी सैनिक भाग लेंगे।

यह जानकारी एक सैन्य अधिकारी ने दी। समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने शुक्रवार को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के जनरल स्टाफ मुख्यालय के संचालन विभाग के डिप्टी चीफ कू रुई के हवाले से कहा कि 11 देश सैन्य ईकाइयां और अन्य छह देश प्रतिनिधि टीमें भेजेंगे।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -