चीन ने नक्शा जारी कर किया अपना दावा
चीन ने नक्शा जारी कर किया अपना दावा
Share:

सिक्किम। चीन और भारत के बीच सीमा विवाद गहरा गया है। दरअसल चीन ने अब इस विवादित मामले में एक नया नक्शा जारी कर विवाद को बढ़ा दिया है। चीन का कहना है कि जिस जमीन पर जाने से चीन के सैनिकों को रोका जा रहा है वह जमीन चीन की है। चीन ने एक नया नक्शा जारी किया। इस नक्शे में चीन ने उस क्षेत्र को दिखाया है जिस पर विवाद है। चीन ने भारत, चीन, भूटान के त्रिकोणीय जंक्शन पर अपना दावा किया।

चीन ने उल्टा चोर कोतवाल को डांटे की तर्ज पर भारत पर ही घुसपैठ के आरोप लगाए हैं। उसका कहना है कि भारतीय सेना ने डोकाला सीमा क्षेत्र में मानचित्र का उल्लंघन किया है। गौरतलब है कि चीन ने सड़क निर्माण कार्य में भारत द्वारा बाधा डालने को लेकर मानसरोवर की यात्रा पर निकलने वाले यात्रियों को रोक दिया और नाथुला दर्रे से आगे बढ़ने नहीं दिया।

चीन ने जो नक्शा जारी किया है उसमें तीरों के चिन्ह से उसने अपनी बात का प्रदर्शन किया है। चीन ने कहा है कि 1890 में ब्रिटिश चीन संधि के अंतर्गत यह क्षेत्र दर्शाया गया है। चीन भारत के अरूणाचल प्रदेश पर अपना दावा करता रहा है। चीन के सैनिक इस क्षेत्र में बाॅर्डर क्राॅस कर आ जाते हैं।

कैलाश मानसरोवर यात्रियों के जत्थों को दिल्ली में रोका, नाथुला दर्रे से नहीं होगी कैलाश मानसरोवर यात्रा

भारत ने कहा चीन का अतिक्रमण है सुरक्षा के लिए गंभीर बात

रक्षा मंत्री अरुण जेटली ने चीन को दिया करारा जवाब

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -