बड़ी नहीं हो पा रही बाल कांग्रेस, कई बार बदलने पड़े प्रभारी
बड़ी नहीं हो पा रही बाल कांग्रेस, कई बार बदलने पड़े प्रभारी
Share:

भोपाल/ब्यूरो। मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम एवं पीसीसी चीफ कमलनाथ का ड्रीम प्रोजेक्ट बाल कांग्रेस अटकता नजर आ रहा है। प्रोजेक्ट शुरू होने के पहले ही आपसी खींचतान शुरू हो गई है। इसी के चलते कई बार प्रभारी बदले जा चुके हैं। पहले बाला बच्चन फिर एनपी प्रजापति दोनों ने ही प्रभारी का पद छोड़ दिया है। दोनों के पद छोड़ने के कारण अब महेंद्र जोशी को नया प्रभारी बनाया गया है।

जानकारी के अनुसार टकराव के चलते बाल कांग्रेस का संगठन पूरी तरह कमजोर हो गया है। इस प्रोजेक्ट के तहत एक साल में पांच लाख युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य था। 16 से 19 साल के युवाओं को कांग्रेस से जोड़ने का लक्ष्य था। आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर तैयारियां की जा रही थी। दिग्गजों के बेटे भी बाल कांग्रेस संगठन का संभाल नहीं पा रहे हैं।

कमलनाथ के बाल कांग्रेस प्रोजेक्ट पर मंत्री विश्वास सारंग ने हमला बोला है। कहा कि- कमलनाथ का कोई भी प्रोजेक्ट कभी सफल नहीं हुआ है। बाल कांग्रेस, सदस्यता अभियान, घर चलो अभियान सब फेल है। एसी कमरों और ड्रॉइंग रूम की योजनाओं का यही हाल होता है। इनकी कोई योजना बनाओगे तो वो कभी फलीभूत नहीं होगी। कमलनाथ को जमीन पर उतरना होगा। हवा हवाई राजनीति और नेहरू परिवार के गुणगान करने से कुछ नहीं होगा।

चेहरे पर पिंपल या तिल हो सकता है स्किन कैंसर, तुरंत करवाए जांच

ऑउटफिट कोई भी हो...हर लुक में ग्लैमरस दिखाई देती है ये एक्ट्रेस

इस वजह से कई घंटों तक हॉस्पिटल में ही पड़ा रहा पाकिस्तानी खिलाड़ी का शव

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -