अब बच्चों की हो रही आॅनलाईन तस्करी
अब बच्चों की हो रही आॅनलाईन तस्करी
Share:

जोहान्सबर्ग: दक्षिण अफ्रीका में एक अलग तरह की मानव तस्करी का मामला सामने आया है। दरअसल अभी तक आपने विभिन्न उपभोक्ता सामग्रियों की आॅनलाईन खरीदी के बारे में सुना होगा। मगर अब तो लोग बच्चों की आॅनलाईन खरीदी करने लगे हैं। जी हां, तस्करी का यह नया फाॅर्मूला सामने आने के बाद वहां की पुलिस के भी होश उड़ गए। मिली जानकारी के अनुसार विशेष अपराध यूनिट के अनुसार 380 डाॅलर अर्थात् लगभग 24679 रूपए में बच्चे का सौदा किया गया। जिस महिला ने बच्चे को खरीदने बेचने का कार्य किया है उसकी आयु 20 वर्ष है। 

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस के पास जानकारी पहुंची थी की एमट्री वेबसाईट पर बच्चा बेचा गया है। हंगवानी मुलाडिज द्वारा यह भी कहा गया कि यह बच्चा महिला का नहीं था। उसके कब्जे से बच्चे को ले लिया गया। बच्चे के अभिभावकों की तलाश की जा रही है। हालांकि अभी महिला की पहचान सार्वजनिक नहीं की गई है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -