नए साल पर बच्चों और महिलाओं के बीच गिफ्ट लेकर पहुंचे CM शिवराज
नए साल पर बच्चों और महिलाओं के बीच गिफ्ट लेकर पहुंचे CM शिवराज
Share:

भोपाल: नए साल के पहले दिन प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान इंदौर में सभी का हाल जानने पहुंचे। वह इंदौर के पंचशील नगर में गए और कुछ घरों में जाकर सभी से हाल-चाल लिया। इस दौरान उन्होंने बच्चों और महिलाओं से मुलाक़ात की और सभी को नए साल की बधाई दी। इसी के साथ उन्होंने सभी को गिफ्ट भी दिए। वहीं इस दौरान वहां मौजूद एक बुजुर्ग महिला मुख्यमंत्री को देखते ही भावुक होकर रो पड़ी। बताया जा रहा है यह महिला एक बार पहले भी मुख्यमंत्री से मिल चुकी थी।

वह अपने घर में मुख्यमंत्री का आगमन देखकर भावुक हो उठी। जी दरअसल आज शिवराज सिंह चौहान ने एयरपोर्ट के पास पंचशील नगर में रहने वाले लोगों से मुलाकात की और उनके हालचाल जाने। वहीं पंचशील नगर में मौजूद मल्टी के दो फ्लेट में भी वह गए और वहां पर रहवासियों से मुलाकात कर उन्हें नए साल की शुभकामनाएं दी। उन्होंने उनकी समस्या को जाना और फिर उन्हें हल करने का अधिकारियों को आदेश दिया। बताया जा रहा है मुख्यमंत्री शिर्डी से यहां पहुंचे थे।

वहीं जब इस दौरान मल्टी में रहने वाले एक व्यक्ति ने अपने बच्चे की बीमारी के बारे में उन्हें जानकारी दी तो उन्होंने अधिकारियों को दिशा निर्देश दिया है कि बच्चे की जो भी बीमारी है उसका इलाज इंदौर के सुपर स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में करवाया जाए और उनकी जो भी समस्या है उसका निदान किया जाए। इसके अलावा उन्होंने एक अन्य जानकारी मिलने पर कलेक्टर को सभी की बीमारी के इलाज के लिए दिशा निर्देश दिए। सभी से मुलाकात के दौरान शिवराज सिंह ने सभी के घर में मौजूद सदस्यों को भी नए साल की बधाई के साथ ही गिफ्ट भी दिए। उन्होंने दिव्यांगों को ट्राइसिकल भेंट की गई और कुछ बच्चों को पढ़ने के लिए लैपटॉप व अन्य तरह की सामग्री भी मुख्यमंत्री ने दी।

किटी से हनुवंतिया तक 2021 में शुरू होगा नदी के रास्ते सुहाना सफर

एक अच्छे इंसान होने के मूल्य को करें प्रेरित: निट इंडिया 2020 का संदेश

महाकाल मंदिर में साल के पहले दिन 8 बजे तक 8 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -