महाकाल मंदिर में साल के पहले दिन 8 बजे तक 8 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
महाकाल मंदिर में साल के पहले दिन 8 बजे तक 8 हजार श्रद्धालुओं ने किए बाबा महाकाल के दर्शन
Share:

उज्जैन: उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में आज साल की शुरुआत हुई और लोगों ने बाबा महाकाल के जमकर दर्शन किये। इस दौरान देश के दूर दराज इलाकों से कई श्रद्धालु पहुंचे और सभी ने दर्शन किये। यहाँ सुबह करीब छह बजे से ही दर्शन करना शुरू हो गया और मंदिर प्रशासन ने भी दर्शन की विशेष व्यवस्था की है। अगर मंदिर प्रबंध समिति की मानें तो भस्मारती के बाद सुबह छह बजे से आठ बजे तक करीब आठ हजार लोगों ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। बताया जा रहा है मंदिर प्रांगण में प्रसाद काउंटर पर ज्यादा भीड़ देखी गई और दर्शन के बाद लोगों ने मंदिर में प्रसाद के रूप में मिलने वाले बेसन के लड्‌डू की खरीद की।

वहीं इस दौरान कई लोग परिवार के साथ सेल्फी लेते भी नजर आए। इस दौरान मंदिर प्रांगण बाबा महाकाल के जयघोष से गूंजता रहा। आप सभी को हम यह भी बता दें कि कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए बाबा महाकाल का पुजारियों ने पंचामृत से विशेष अभिषेक किया। इस दौरान उन्हें छप्पन भोग का प्रसाद चढ़ाया गया। वहीं इस दौरान पुजारियों ने महापूजन भी किए। इसके अलावा महानिर्वाणी अखाड़े के मंहत विनीत गिरि ने भस्मारती की।

बताया जा रहा है उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने परिवार के साथ शुक्रवार की सुबह बाबा महाकाल के दर्शन किए। जी दरअसल मंदिर प्रशासन ने उन्हें जलद्वार से प्रवेश दिया और गर्भगृह की ड्योढ़ी से दर्शन कराया। खबरों के अनुसार बाबा महाकाल के दर्शन पाने को आतुर श्रद्धालुओं की भीड शीघ्र दर्शन काउंटर पर देखी गई और यहां से 250 रुपए की रसीद काटकर श्रद्धालुओं को वीआईपी गेट से प्रवेश दिया गया।

2020 में ज्यादा से ज्यादा किया गया वाइल्ड एनिमल्स का रेस्क्यू

कोरोना वैक्सीन को आज मंजूरी दे सकती है भारत सरकार, थोड़ी देर में अहम बैठक

पहले से दुष्कर्म की सजा काट रहे आरोपी ने 3 साल की बच्ची संग दुष्कर्म कर दी मौत

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -