जेल में छोटा राजन और कैदियों के बीच हुई हाथापाई
जेल में छोटा राजन और कैदियों के बीच हुई हाथापाई
Share:

बाली : इंडोनेशिया से अंडरवल्र्ड डाॅन छोटा राजन को भारत में प्रत्यर्पित करने की कवायदें तेज कर दी गई हैं। दोनों ही सरकारें अपनी अपनी औपचारिकताऐं इस मामले को लेकर पूरी करने में लगी हैं। दूसरी ओर यह बात सामने आई है कि इंडोनेशिया की सेल में बंद छोटा राजन के साथ कैदियों ने मारपीट कर दी है। जानकारी सामने आई है कि छोटा राजन ने कैदियों के साथ दुर्व्यवहार किया और उन्हें धमकी भी दी। जिसके बाद यह बात भी सामने आई कि छोटा राजन ने हाथापाई भी की। 

मिली जानकारी के अनुसार इंडोनेशिया की सेल में बंद डाॅन छोटा राजन की सुरक्षा का ध्यान रखा जा रहा है। मगर उसका सेल में बंद अन्य कैदियों से झगड़ा हो गया, जिसके बाद छोटा राजन को दूसरी सेल में ले जाया गया। पुलिस छोटा राजन पर नज़र रख रही है।

उल्लेखनीय है कि इंडोनेशिया की पुलिस द्वारा संयुक्त दल गठित कर बाली शहर में छोटा राजन को पकड़ा गया था। उस पर 20 सेभी अधिक हत्याओं के प्रकरण हैं। दूसरी ओर वह अंडरवल्र्ड का एक बड़ा नाम है। जिसे सिडनी से बाली पहुंचते समय इंडोनेशिया की पुलिस ने पकड़ लिया है। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -