पकड़ा गया दाऊद का पुराना साथी, छोटा राजन
पकड़ा गया दाऊद का पुराना साथी, छोटा राजन
Share:

जकार्ता: आखिरकार अंडरवल्र्ड सरगना दाऊद इब्राहिम के पुराने साथी छोटा राजन को इंडोनेशिया से पकड़ लिया गया है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के निदेशक अनिल सिन्हा ने छोटा राजन की गिरफ्तारी की पुष्टि की है। सीबीआई द्वारा इस मामले में कहा गया कि इंटरपोल ने छोटा राजन को पकड़ लिया। गृह मंत्रालय द्वारा राजनाथ सिंह ने कहा कि वे इंटरपोल और इंडोनेशियाई सरकार का धन्यवाद है। छोटा राजन को रविवार को बाल के लोकप्रिय रिजाॅर्ट से पकड़ा गया। यही नहीं यह भी कहा गया कि छोटा राजन का नाम राजेंद्र सदाशिव निखलजे बताया जाता है। 

मिली जानकारी के अनुसार छोटा राजन पर इंडोनेशियन पुलिस ने ही 16 हत्याओं के प्रकरण दर्ज कर रखे हैं। इसे इंटरपोल का रेड काॅर्नर नोटिस भी जारी कर दिया गया। जिसके बाद उसे डिटेन किया गया। वह आॅस्ट्रेलिया से बाली पहुंचा था। छोटा राजन को लेकर इंटरपोल और भारत के अधिकारियों के बीच चर्चा चल रही है। आॅस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस के स्पोक्सपर्सन द्वारा यह भी कहा गया कि कैनबरा में इंटरपोल द्वारा इंडोनेशियन अथाॅरिटी को इस बारे में अलर्ट जारी कर दिया गया।

दरअसल अंडरवल्र्ड डाॅन हाजी मस्तान, करीम लाला और बड़ा राजन के गैंग जब सक्रिय थे तो फिर गेंगवार में बड़ा राजन की मौत हो गई जिसके बाद छोटा राजन ने उसका कार्य संभाला। 1988 में दाऊद को दुबई जाना पड़ा और उसने मुंबई में अपने कार्यो की जिम्मेदारी छोटा राजन को सौंपी। वह दाऊद का कार्य भी संभालता था। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -