10 घंटे तक जाम रहा छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश हाईवे, रातभर फंसी रही बसें
10 घंटे तक जाम रहा छत्तीसगढ़-मध्यप्रदेश हाईवे, रातभर फंसी रही बसें
Share:

रायपुर: छत्तीसगढ़ के कबीरधाम में शनिवार शाम को दो ट्रकों की टक्कर में 2 लोग चोटिल हो गए। दुर्घटना के पश्चात् दोनों ही ट्रक वहां फंस गए। इसके चलते लगभग 10 घंटे तक छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश हाईवे जाम रहा। इस के चलते रायपुर से निकली बसें रातभर रास्ते में ही फंसी रहीं। चिल्फी घाटी में हुए इस दुर्घटना की वजह से JCB को आने में बहुत परेशानी हुई। रात लगभग 3 बजे ट्रकों को वहां से हटाया जा सका, फिर हाईवे खुला। वहीं दुर्घटना में घायल दोनों का इलाज बोड़ला के सरकारी चिकित्सालय में चल रहा है। 

प्राप्त खबर खबर के मुताबिक, यह हाईवे छत्तीसगढ़ को मध्यप्रदेश से जोड़ता है। शाम लगभग 5 बजे यहां पर दुर्घटना हुई थी। टक्कर इतनी खतरनाक थी कि दोनों ट्रक आगे से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना में दोनों ट्रक घाट पर ही फंसे थे। घाट सकरा होने की वजह से मौके पर जेसीबी मशीन को लाने में परेशानी हुई। रात के समय दोनों ट्रक को किनारे किया गया, जिसके बाद हाईवे खुल सका है। एक ट्रक के चालक लाल राम गुर्जर की हालत गंभीर बताई जा रही है। 

वही इस हाईवे से ही रायपुर से जबलपुर की लगभग 5 से ज्यादा यात्री बसें चलती हैं। अधिकतर यात्री बस रात में चलती है। ऐसे में रायपुर से जाने वाली व जबलपुर से रायपुर से आने वाली सभी रात्रिकालीन बस कवर्धा व चिल्फी में रूकी हुई थीं। इन बसों को रविवार प्रातः लगभग चार बजे रवाना किया गया। इसी तरह कई छोटे-छोटे वाहन भी रुके रहे। हालांकि पुलिस ने चिल्फीघाटी के नीचे ग्राम बंजारी व चिल्फी के पास वाहनों को रोक लिया था।

बिहार ब्लास्ट: पुलिस ने माना कम तीव्रता वाला धमाका, आदिल गिरफ्तार, मोहम्मद जान फरार

युथ कांग्रेस अध्यक्ष श्रीनिवास पर लटकी गिरफ़्तारी की तलवार, पार्टी की ही महिला नेता ने लगाए हैं गंभीर आरोप

केरल: पीएम मोदी को आत्मघाती हमले की धमकी देने वाला आरोपी गिरफ्तार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -