इन बेहतरीन छठ के गीतों से गूंज रहा बिहार, सुनिए भोजपुरी के ये खास गीत
इन बेहतरीन छठ के गीतों से गूंज रहा बिहार, सुनिए भोजपुरी के ये खास गीत
Share:

बिहार ही नहीं बल्कि पुरे भारत में छठ की छटा नजर आती है। छठ में कुछ ही दिन शेष हैं मगर बिहार में दीपावली से पूर्व ही छठ गीतों की धूम है। दीपावली के पहले ही कई कलाकार के गीत आ गए हैं जिसे लोग इन दिनों बहुत सुन रहे हैं। हालांकि छठ पर प्रत्येक वर्ष नए-नए कलाकारों के गीत आते हैं मगर आज भी कुछ ऐसे गायक हैं जिन्हें छठ के गीतों के लिए विशेष तौर पर जाना जाता है यो लोग उनके ही सांग्स सुनना पसंद करते हैं। आइए जानते हैं इस वर्ष के कुछ लोकगीत तथा वैसे गायक के बारे में जिन्हें लोग सुनना पसंद कर रहे हैं।  

वही इस बार यदि आप नए छठ गीत सुनना चाहते हैं तो पवन सिंह के ‘चल भउजी हाली, हाली’ सुन सकते हैं। इस सांग की विशेष बात है कि पवन सिंह के साथ इस सांग को बॉलीवुड के गायक सोनू निगम ने भी गाया है। इस सांग को यृट्यूब पर एक नवंबर को लॉन्च किया गया है। स्टोरी लिखे जाने तक इस सांग को 5.7 मिलियन व्यूज प्राप्त हो चुके थे। सांग में पवन सिंह के साथ सोनू निगम का वीडियो भी है जिसे बहुत लाइक किया जा रहा है। इस गीत को अरुण बिहार ने लिखा है।

वही भोजपुरी में पवन सिंह के अतिरिक्त खेसारी लाल यादव के गीतों का भी भोजपुरी से संबंधित व्यक्तियों को बहुत प्रतीक्षा रहती है। इस बार खेसारी लाल का नया छठ गीत आ चुका है। खेसारी लाल का सांग ‘घूंटी भर मोर धोती भीजे’ 22 अक्टूबर को यू-ट्यूब पर लॉन्च किया गया है। इसे अबतक 5.4 मिलियन व्यूज प्राप्त हुआ है। इस सांग को भी आप यूट्यूब पर सुन सकते हैं। इस गीत को अखिलेश कश्यप ने लिखा है।

सोनाली कुलकर्णी ने ठुकराई थी जो फिल्म उसी के लिए एक्ट्रेस को मिला था पहला नेशनल अवार्ड

पवन सिंह और सोनू निगम के छठ गीत ने जीता फैंस का दिल, कुछ देर में मिले मिलियंस व्यूज

फिल्मों में एंट्री करने जा रही है भारतीय टीम के इस मशहूर क्रिकेटर की बहन, जानिए हैं कौन?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -