सोनाली कुलकर्णी ने ठुकराई थी जो फिल्म उसी के लिए एक्ट्रेस को मिला था पहला नेशनल अवार्ड
सोनाली कुलकर्णी ने ठुकराई थी जो फिल्म उसी के लिए एक्ट्रेस को मिला था पहला नेशनल अवार्ड
Share:

हिन्दी एवं मराठी मूवीज की जानी मानी मशहूर अभिनेत्री सोनाली कुलकर्णी आज अपना जन्मदिन मना रही है। पुणे की रहने वाली सोनाली ने गिरीश कर्नाड की कन्नड़ मूवी 'चेलुवी' से अपने करियर का आरम्भ किया था। आपको बता दें कि सोनाली अब तक 7 भाषाओं में 60 से अधिक मूवीज में काम कर चुकी हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने कई मराठी टेलीविज़न सीरियलों में भी काम किया है।

वही वर्ष 1992 में सोनाली को कन्नड़ मूवी 'चेलुवी' के लिए गिरीश कर्नाड की तरफ से फर्स्ट ऑफर प्राप्त हुआ। तब सोनाली कॉलेज में पढ़ रही थीं तथा क्लास मिस हो जाने के डर से उन्होंने इसे पहले ठुकरा दिया था। तत्पश्चात, गिरीश के समझाने पर वह मान गईं। सोनाली की बेहतरीन एक्टिंग की बदौलत फिल्म को न केवल राष्ट्रिय पुरस्कार प्राप्त हुआ बल्कि इसे कांस फिल्म फेस्टिवल में भी प्रदर्शित किया गया। 

वही इटालियन फिल्म 'फुओको दी सु' के लिए सोनाली को 2006 में 'मिलन फिल्म फेस्टिवल' पुरस्कार दिया गया। उनकी लोकप्रिय हिन्दी फिल्मों में 'दिल चाहता है' तथा 'मिशन कश्मीर' सम्मिलित हैं। इसके अतिरिक्त उन्होंने 'डरना जरुरी है', 'दिल-विल प्यार-व्यार', प्यार तूने क्या किया' तथा 'सिंघम' जैसी कामयाबी हिन्दी मूवीज में अभिनय किया है। उनकी मराठी मूवीज 'कैरी', 'घराबाहेर', 'देवराई', 'दोघी', 'मुक्ता', 'सखी', 'अगं बाई अरेच्चा 2' एवं 'देऊल' भी सुपरहिट रही। सोनाली कुलकर्णी एक एक्ट्रेस के साथ-साथ एक कामयाब कॉलमनिस्ट भी हैं। 

फिल्मों में एंट्री करने जा रही है भारतीय टीम के इस मशहूर क्रिकेटर की बहन, जानिए हैं कौन?

क्या आप भी दिवाली की छुट्टियों को बनाना चाहते है खास तो इन जगह पर जाएं

रजनीकांत से मिलने अस्पताल पहुंचे तमिलनाडु के सीएम MK Stalin

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -