कब है छठ पूजा? अभी देख लें नहाए-खाय और खरना की सही तारीखें और पूजन सामग्री
कब है छठ पूजा? अभी देख लें नहाए-खाय और खरना की सही तारीखें और पूजन सामग्री
Share:

बिहार, झारखंड और पू्र्वी उत्तर प्रदेश समेत देश के कई हिस्सों में दिवाली के बाद छठ पूजा का पर्व मनाया जाता है। कहा जाता है यह पर्व संतान प्राप्ति और उसके खुशहाल जीवन की कामना के लिए रखा जाता है। कार्तिक के महीने में शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को छठ पूजा करते हैं। वहीं यह व्रत तीन दिनों तक चलता है। आप सभी को बता दें कि छठ पूजा में सूर्य देव की भी पूजा की जाती है, इस वजह से इसे सूर्य षष्ठी भी कहा जाता है। आप सभी को बता दें कि छठ पूजा दिवाली के बाद छठे दिन की जाती है और इस साल छठ पूजा 10 नवंबर, बुधवार को है। तो हम आपको बताते हैं छठ पूजा की प्रमुख तारीखें और पूजन की सामग्री।


8 नवंबर- नहाय-खाए से छठ पूजा प्रारंभ
9 नवंबर- खरना
10 नवंबर छठ पूजा, डूबते सूर्य को अर्घ्य
11 नवंबर- उगते सूर्य को अर्घ्य, छठ पूजा समापन

नहाए खाय- आपको बता दें कि छठ पूजा का आरंभ नहाए-खाय से होता है। 

खरना- वहीं खरना छठ पूजा का दूसरा दिन होता है। कहा जाता है खरना वाले दिन व्रत रखा जाता है और रात में खीर खाकर 36 घंटे का कठिन व्रत रखा जाता है। केवल यही नहीं बल्कि खरना के दिन छठ पूजा का प्रसाद बनाया जाता है।

छठ पूजा- वहीं खरना के अगले दिन छठ मैया और सूर्य देव की पूजा की जाती है। आपको बता दें कि इस साल छठ पूजा 10 नवंबर को है। जी दरअसल छठ पूजा के दिन डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है।

छठ पूजा समापन- वहीं छठ पूजा के अगले दिन उगते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है और इस तरह से 36 घंटे का कठिन व्रत संपन्न होता है।

छठ पूजा की पूजन समाग्री- प्रसाद रखने के लिए बांस की दो तीन बड़ी टोकरी,  बांस या पीतल के बने तीन सूप, लोटा, थाली, दूध और जल के लिए ग्लास, नए वस्त्र साड़ी-कुर्ता पजामा, चावल, लाल सिंदूर, धूप और बड़ा दीपक, पानी वाला नारियल, गन्ना जिसमें पत्ता लगा हो, सुथनी और शकरकंदी, हल्दी और अदरक का पौधा हरा हो तो अच्छा, नाशपाती और बड़ा वाला मीठा नींबू, जिसे टाब भी कहते हैं, शहद की डिब्बी, पान और साबुत सुपारी, कैराव, कपूर, कुमकुम, चन्दन, मिठाई।

खुशखबरी! छठ पूजा को लेकर रेलवे ने किया ये बड़ा ऐलान

इन बेहतरीन छठ के गीतों से गूंज रहा बिहार, सुनिए भोजपुरी के ये खास गीत

दिवाली से लेकर छठ तक, यहाँ जानिए नवंबर महीने में आने वाले त्योहारों की लिस्ट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -