इन भोजपुरी गानों के बिना अधूरी है छठ पूजा
इन भोजपुरी गानों के बिना अधूरी है छठ पूजा
Share:

आने वाले 20 नवम्बर से देशभर में छठ पर्व मनाया जाने वाला है। जी दरअसल अब इस समय छठ की तैयारियां भी जोर शोर से चल रही हैं। हर तरफ छठ पूजा की तैयारियों का माहौल देखने के लिए मिल रहा है। छठ पूजा की शुरुआत नहाय खाय से होती है, और इसके अगले दिन खरना होता है। वहीँ तीसरे दिन छठ पर्व का प्रसाद तैयार किया जाता है और स्नान कर डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं छठ पूजा के गीत, जिनको सुनने के बाद आप भी भक्ति में डूब जाएंगे।

पहिले पहिल छठी मईया - शारदा सिन्हा के द्वारा गाया गया गीत 'पहिले पहिल छठी मईया' छठ महापर्व का सबसे प्रसिद्ध गीत है। यह गीत हर साल छठ पर्व के मौके पर लोगों को खूब पसंद आता है। इस गीत को हमेशा यूट्यूब पर ट्रेंडिंग लिस्ट में देखा जाता है।

पेन्हीं ना बलम जी पियरिया - यह गाना भोजपुरी है और अभिनेत्री काजल राघवानी पर फिल्माया गया है। इस गाने को आवाज भी काजल राघवानी ने ही दी है वह एक बेहतरीन सिंगर भी हैं। इस गाने का संगीत दीपक ठाकुर और शिशिर पांडे ने दिया और इस गीत को बहुत पसंद किया जा रहा है।

 

छठ करे आई - यह गाना रितेश पांडे पर फिल्माया गया है। इस गाने को रितेश पांडे और अंतरा सिंह ने अपनी आवाज दी है। इस गीत के लिरिक्स अखिलेश कश्यप ने लिखे हैं और संगीत आशीष वर्मा ने दिया है।

 

आ गईल छठी मईया - रितेश पांडे का यह गाना छठ पर्व के उत्साह को बढ़ाता है। इस गाने को साल 2019 में रिलीज किया गया था और यह सुपरहिट साबित हुआ था। इस गाने को म्यूजिक डायरेक्टर आशीष वर्मा ने निर्देशित किया है और वीडियो का निर्देशन आशीष यादव ने किया है।

भारत में धीमा पड़ी कोरोना की रफ़्तार, पिछले 24 घंटों में 29 हज़ार नए केस

आज BRICS की बैठक में शामिल होंगे पीएम मोदी, चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग से होगा सामना

जालियांवाला बाग कांड से संबंधित है राजस्थान का ये कांड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -