आडवाणी पर राम मंदिर को नुकसान पहुँचाने का आरोप, दर्ज हो सकता है केस
आडवाणी पर राम मंदिर को नुकसान पहुँचाने का आरोप, दर्ज हो सकता है केस
Share:

नई दिल्ली ​: भारत के पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को हिंदूत्ववादी खेमे से ही परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। श्री राम मंदिर को नुकसान पहुंचाने के मसले पर हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी चक्रपाणि और उनके सदस्यों ने यह बात कही है कि बाबरी मस्जिद के नीचे ही भगवान श्री राम की मूर्ति थी। मस्जिद के ढांचे को तोड़ने का अर्थ है कि श्री राम मंदिर को नुकसान पहुंचाया गया।

मिली जानकारी के अनुसार पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी के अतिरिक्त वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री उमा भारती सहित विभिन्न नेताओं पर प्रकरण दर्ज किया जा सकता है।

बाबरी मस्जिद को गिराने हेतु ये सभी सदस्य अयोध्या में उपस्थित थे। हिंदू महासभा द्वारा कहा गया कि राम मंदिर के निर्माण के लिए मुस्लिमों को चर्चा में शामिल किया जाना और उनकी राय लेना बहुत ही आवश्यक है। हिंदू महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चक्रपाणि ने कहा कि मस्जिद के जिस क्षेत्र में नमाज अता की गई थी वह क्षेत्र अलग स्थान पर था। वह गुंबद का हिस्सा नहीं था।

उन लोगों द्वारा पूरी मस्जिद गिरा दी गई। हिंदू महासभा द्वारा मंदिर और मस्जिद दोनों के लिए प्रयास करने की बात कही गई है। इस संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि हमारा अभियान राम मंदिर आंदोलन विहिप के आंदोलन से अलग है। हिंदू महासभा के सदस्यों का कहना था कि मस्जिद बनाने के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करना होगा। हालांकि उन्होंने सरकार से मांग की कि सरकार मुस्लिमों को मस्जिद बनाने के लिए पृथक से जमीन उपलब्ध करवाए।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -