नवरात्रि में राशि अनुसार करें इन चमत्कारिक मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना
नवरात्रि में राशि अनुसार करें इन चमत्कारिक मंत्रों का जाप, पूरी होगी हर मनोकामना
Share:

शारदीय नवरात्रि से मन में उमंग तथा उल्लास की वृद्धि होती है. दुनिया में सारी शक्ति नारी या स्त्री स्वरूप के पास ही है इसलिए नवरात्रि में देवी की आराधना ही की जाती है तथा देवी शक्ति का एक स्वरूप कहलाती है, इसलिए इसे शक्ति नवरात्रि भी कहा जाता है. नवरात्रि के 9 दिनों में देवी के अलग अलग स्वरूपों की पूजा की जाती है, जिसे नवदुर्गा का स्वरूप कहा जाता है. इस बार शारदीय नवरात्रि 15 अक्टूबर से आरंभ होने जा रही है तथा समापन 24 अक्टूबर को होगा और 10वें दिन दशहरा मनाया जाता है. वही इस नवरात्रि अपनी राशि अनुसार मंत्रों का जाप करें।

मेष - मेष राशि के जात‍क नवरात्रि में शक्ति के साथ शिव आराधना करें। निम्न मंत्र की 11 माला रोज करें। 
मंत्र : ॐ नम: शिवाय, ॐ शिवाय नम: या ॐ दुं दुर्गाय नम: 

वृषभ - वृषभ राशि के लोग देवी की निम्न मंत्र से आराधना करें। 
मंत्र : ॐ मातंगी नम: या सर्वमंगलमांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यंबके गौरि नारायणि नमोऽस्तुते। 

मिथुन : मिथुन राशि के लोग नवरात्रि में निम्न मंत्र का जप करें। 
मंत्र : ॐ शिव शक्त्यै नम: मंत्र जाप करें।

कर्क : कर्क राशि वाले लोग देवी की निम्न मंत्र से आराधना करें। 
मंत्र : ॐ आनंदांनायकायै नम: मंत्र जाप करें।  

सिंह - सिंह राशि के जा‍तक निम्न मंत्र जपें। 
मंत्र : ॐ दीप लक्ष्म्यै नम: मंत्र जाप करें। 

कन्या : कन्या राशि के लोग देवी की निम्न मंत्र से आराधना करें। 
मंत्र : ॐ सर्वमंत्रमयी नम: मंत्र जाप करें। 

तुला : तुला राशि के लोग देवी को प्रसन्न करने के लिए निम्नलिखित मंत्र का जप करें। 
मंत्र : ॐ अंबे नम: मंत्र जाप करें। 

वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले लोग नवरात्रि के नौ दिनों में निम्न मंत्र जपें। 
मंत्र : ॐ ब्रह्मांड नायिकायै नम: मंत्र जाप करें। 

धनु : धनु राशि के लोग निम्न मंत्र जाप करें। 
मंत्र : ॐ विद्या लक्ष्म्यै नम: मंत्र जाप करें। 

मकर : मकर राशि के लोग देवी की निम्न मंत्र से आराधना करें। 
मंत्र : ॐ आद्य नायकायै नम: मंत्र जाप करें। 

कुंभ : कुंभ राशि के लोग नवरात्रि में निम्न मंत्र जाप कर लाभ उठाएं। 
मंत्र : ॐ शांभवी नम: 

मीन : मीन राशि के लोग नौ दिन निम्न मंत्र का जप करके अपना कल्याण करें। 
मंत्र : ॐ कात्यायनी नम: मंत्र जाप करें। 

इस वर्ष इन 3 राशियों पर होगी माता रानी की असीम कृपा... धन से लेकर पदोन्नति का होगा लाभ

जितिया व्रत पर अपनाएं ये उपाय, घर में होगी धनवर्षा

जानिए कैसे शुरू हुआ जितिया व्रत?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -