चन्द्रमा के चक्कर लगाते हुए चंद्रयान-2 को हुआ एक साल, 20 जुलाई को हुई थी लॉन्चिंग
चन्द्रमा के चक्कर लगाते हुए चंद्रयान-2 को हुआ एक साल, 20 जुलाई को हुई थी लॉन्चिंग
Share:

नई दिल्ली: देश के चंद्रमा तक पहुंचने के दूसरे अभियान चंद्रयान-2 को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। यह यान बीते 12 महीनों से चंद्रमा की कक्षा में चक्कर लगा रहा है। देश की अंतरिक्ष एजेंसी ISRO का कहना है कि मौजूदा वक़्त में यह बखूबी काम कर रहा है और यान में अभी भी इतना ईंधन मौजूद है कि वह और सात वर्षों तक ऐसे ही चंद्रमा के चक्कर लगा सकता है। 

गौरतलब है कि चंद्रयान-2 को 22 जुलाई, 2019 को अंतररिक्ष में प्रेषित किया गया था और यह गत वर्ष ही 20 अगस्त को चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बयान जारी करते हुए बताया था कि चंद्रमा की सतह पर रोवर को ले जाने वाले लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग तो नहीं हो सकी थी, किन्तु आठ वैज्ञानिक उपकरणों से सुसज्जित यह अंतरिक्ष यान सफलतापूर्वक चंद्रमा की कक्षा में पहुंचा था और यान के आर्बिटर ने इस एक वर्ष की मियाद में चंद्रमा के चार हजार से ज्यादा फेरे लगाए हैं।

चंद्रयान-2 अभी तक सही तरह से काम कर रहा है और इसके हाई रेज्युलूशन कैमरों सहित तमाम उपकरण अपना काम सही तरीके से कर रहे हैं। चंद्रयान-2 का अभियान चंद्रमा की सतह की प्रकृति, खनिज विज्ञान और रासायनिक समीकरणों की डिटेल स्टडी के लिए भेजा गया था।

पहली बार राष्ट्रपति भवन से साई सेंटर में दिए जाएंगे राष्ट्रिय पुरस्कार

GoAir के प्रबंधन में बड़ी उथलपुथल, 6 बड़े अधिकारियों ने छोड़ा पद

सीओल से हवा हो जाएगा कोरोना, नियम हुए सख्त

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -