जो चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार के मामले में हुए गिरफ्तार, उनकी पार्टी से गठबंधन का पवन कल्याण ने किया ऐलान
जो चंद्रबाबू नायडू भ्रष्टाचार के मामले में हुए गिरफ्तार, उनकी पार्टी से गठबंधन का पवन कल्याण ने किया ऐलान
Share:

गुंटूर: जन सेना पार्टी (JSP) प्रमुख और प्रसिद्ध अभिनेता पवन कल्याण ने गुरुवार (14 सितंबर) को अगले आंध्र प्रदेश चुनाव के लिए चंद्रबाबू नायडू के नेतृत्व वाली तेलुगु देशम पार्टी (TDP) के साथ अपनी पार्टी के गठबंधन का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि, वे राज्य में YSRCP का शासन बर्दाश्त नहीं कर सकते। गठबंधन की घोषणा करोड़ों रुपये के भ्रष्टाचार मामले में नायडू की गिरफ्तारी के कुछ दिनों बाद आई है।

कल्याण ने नायडू के बेटे और पार्टी महासचिव नारा लोकेश और हिंदूपुर विधायक और नायडू के बहनोई लॉ नंदमुरी बालकृष्ण के साथ संवाददाताओं से कहा कि, "आंध्र प्रदेश YSRCP को बर्दाश्त नहीं कर सकता। मैंने आज फैसला कर लिया है। अगले चुनाव में जनसेना और टीडीपी एक साथ चुनाव लड़ेंगे।"  

जेल में चंद्रबाबू नायडू से मिले पवन कल्याण:-

उन्होंने यह घोषणा राजामहेंद्रवरम केंद्रीय जेल के बाहर TDP प्रमुख से मुलाकात के बाद की, जो करोड़ों रुपये के कौशल विकास निगम घोटाले में कथित संलिप्तता के कारण हिरासत में हैं। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए कहा कि वह सिर्फ गिरफ्तारी की निंदा करके और अपना रुख बता कर नहीं जायेंगे। उन्होंने जेल में नायडू से अपनी मुलाकात को आंध्र प्रदेश के लिए एक महत्वपूर्ण घटनाक्रम बताया।

बता दें कि, आंध्र के पूर्व सीएम को 10 सितंबर को गिरफ्तार किया गया था और 371 करोड़ रुपये के भ्रष्टाचार घोटाले के सिलसिले में 14 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था, जिसमें उन पर बेरोजगार युवाओं को प्रशिक्षित करने के लिए दिए गए धन को ठिकाने लगाने की साजिश रचने का आरोप है। यह मामला आंध्र प्रदेश राज्य कौशल विकास निगम से जुड़ा है, जिसकी स्थापना तब की गई थी जब नायडू की तेलुगु देशम पार्टी सत्ता में थी।

पवन कल्याण अभी भी एनडीए में हैं:-

बता दें कि, पवन कल्याण अभी भी भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले (भाजपा) राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) के साथ हैं। आंध्र प्रदेश में 2024 में एक साथ विधानसभा और लोकसभा चुनाव होंगे। JSP प्रमुख की घोषणा पर भाजपा ने अब तक कोई बयान नहीं दिया है। JSP 2019 आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी (बसपा), भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (CPM) के साथ गठबंधन में थी। पार्टी को 17 लाख से अधिक वोट (लगभग 6% वोट शेयर) मिले थे, लेकिन उसने केवल पूर्वी गोदावरी जिले के रज़ोल निर्वाचन क्षेत्र में जीत हासिल की थी, जहां उसके उम्मीदवार रापाका वारा प्रसाद राव ने YSRCP के बोंथु राजेश्वर राव को केवल 814 वोटों से हराया था।

पवन कल्याण ने दो निर्वाचन क्षेत्रों से चुनाव लड़ा था, गजुवाका और भीमावरम, लेकिन दोनों हार गए थे। 2019 के राज्य चुनावों में, जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआर कांग्रेस पार्टी (YSRCP) ने 175 सीटों वाली आंध्र प्रदेश विधानसभा में 151 सीटें जीतकर तत्कालीन टीडीपी का सफाया कर दिया था। TDP केवल 23 सीटें ही जीत सकी थी, जो पार्टी का अब तक का सबसे खराब प्रदर्शन है। वहीं, 2019 के लोकसभा चुनाव में भी JSP बुरी तरह विफल रही थी और अपना खाता भी नहीं खोल सकी थी। हालाँकि, वह 18 लाख से अधिक वोट (कुल पड़े वोटों का लगभग 6%) पाने में सफल रही थी।  

विपक्षी गठबंधन द्वारा 14 पत्रकारों का बहिष्कार ! न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन ने कहा- ये देश को 'आपातकाल' में ले जाने जैसा

दर्जियों ने की छात्राओं से छेड़छाड़, स्कूल स्टाफ ने नहीं दिया ध्यान, बवाल मचने के बाद लिया ये एक्शन

मुग़लों को धूल चटाने वाले असमिया योद्धा 'लाचित बोरफुकन' पर बनी फिल्म ने जीता सर्वश्रेष्ठ एनीमेशन फिल्म का अवार्ड

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -