गुरु पूर्णिमा पर पढ़े आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार
गुरु पूर्णिमा पर पढ़े आचार्य चाणक्य के सर्वश्रेष्ठ अनमोल विचार
Share:

आचार्य चाणक्य के बारे में बात करें तो वह बहुत गुणवान और विद्वान थे। कहा जाता है वह शिक्षक होने के साथ ही एक कुशल अर्थशास्त्री भी थे। जी हाँ और अपनी कुशलता को प्रबल करने के लिए चाणक्य ने पूरी निष्ठा से गहन अध्ययन किया था। आप सभी जानते ही होंगे चाणक्य ने अपने कौशल और बुद्धि के बल से जीवन में सफलता प्राप्त करने की कई नीतियां बनाई थीं। अब आज गुरु पूर्णिमा के अवसर पर हम आपको बताते हैं चाणक्य द्वारा कहे गए अनमोल विचार।

आचार्य चाणक्य के अनमोल विचार-

* अहंकार उसी को होता है,
जिसे बिना मेहनत के सब कुछ मिल जाता है,
मेहनत से सुख प्राप्त करने वाला व्यक्ति,
दूसरों की मेहनत का भी सम्मान करता है।


* प्रेम से भरी हुई आंखें,
श्रद्धा से झुका हुआ सिर,
सहयोग करते हुए हाथ,
सन्मार्ग पर चलते हुए पाँव
और सत्य से जुड़ी  हुई जीभ,
ईश्वर की पसंदीदा चीजें है।


* अच्छे समय से ज्यादा,
अच्छे इंसान के साथ रिश्ता रखो, 
अच्छा इंसान अच्छा समय ला सकता है, 
अच्छा समय अच्छा इंसान नहीं ला सकता।


* हर नई शुरुआत थोड़ा डराती है,
पर याद रखो सफलता मुश्किलों के पास ही नजर आती है।


* खुश रहने का मतलब यह नहीं कि सब कुछ ठीक है,
बल्कि इसका मतलब यह है कि
अपने दुखों के ऊपर जीवन जीना सीख लिया है।

* जब जीवन के बारे में सोचो तब यह सदैव याद रखना कि,
पछतावा अतीत बदल नहीं सकता,
और चिंता भविष्य को सवार नहीं सकती,
एकाग्रता से किया गया परिश्रम ही
वास्तविक चमत्कार करता है।

* भूखा पेट, खाली जेब और झूठा प्रेम
इंसान को जीवन में बहुत कुछ सीखा जाता है।

* जिसने हर क्षण को महोत्सव बनाया हो,
जिसकी शिकायतें कम हो,
और जिसने हर छोटी उपलब्धि के लिए भी
ईश्वर का धन्यवाद किया हो,
ऐसे व्यक्ति को दुख का आभास बहुत ही कम होता है।


* इच्छाएं मनुष्य को जीने नहीं देती,
और मनुष्य इच्छाओं को कभी मरने नहीं देता।

अपने ही शिष्य को नहीं हरा पाए थे परशुराम, जानिए क्यों?

खाना बदल देगा आपकी किस्मत और ग्रह होंगे शांत, जानिए कैसे?

अगर कुंडली में है गुरु दोष तो गुरु पूर्णिमा पर करें यह उपाय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -