बिहार चुनाव: राजद का बड़ा दावा- अभी तो केवल रुझान है, हम 122 सीट जीतेंगे
बिहार चुनाव: राजद का बड़ा दावा- अभी तो केवल रुझान है, हम 122 सीट जीतेंगे
Share:

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव की वोट काउंटिंग में प्रारंभिक दौर में सामने आए रूझानों में भले ही राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) बहुमत पाती नज़र आ रही है, किन्तु महागठबंधन में शामिल राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने अभी आस नहीं छोड़ी है। राजद के प्रवक्ता मनोज झा ने कहा कि एक्जिट पोल एक्चुअल वोट में तब्दील होगा। अभी तो सिर्फ रूझान हैं, महागठबंधन 122 के ऊपर जाएगा। 

प्रेस वालों से बात करते हुए झा ने यह बयान दिया है। राजद के सांसद झा ने कहा कि बिहार में युवा सीएम बनेगा। उन्होंने कहा कि सात-आठ बजे रात तक प्रतीक्षा कीजिए सब कुछ साफ़ हो जाएगा। बिहार विधानसभा की 243 सीटों के लिए वोटों की गिनती जारी है, जिसमें प्रारंभिक रूझानों में NDA 124 सीटों पर आगे चलती नज़र आ रही है जबकि महागठबंधन 107 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

वहीं, जनता दल यूनाइटेड (JDU) की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह ने प्रेस वालों से कहा कि, ''मैं लम्बे समय से कहता रहा हूं कि NDA राज्य में नीतीश कुमार के नेतृत्व में सरकार बनाएगा। विपक्ष ने वोटर्स को लुभाने के लिये गुमराह करने का अभियान चलाया है।'' जब उनसे पूछा गया कि सरकार का नेतृत्व भाजपा या जदयू में से कौन करेगा, इस पर उन्होंने कहा कि पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कई अवसरों पर बताया है कि कौन सरकार बनाएगा। सरकार नितीश कुमार के नेतृत्व में ही बनेगी।  

बिहार चुनाव: भाजपा का खाता खुला, मोहन झा ने राजद के अब्दुल सिद्दीकी को हराया

MP उपचुनाव: 'कल प्रदेश में लोकतंत्र की बहाली होगी'.... कांग्रेस के ट्वीट पर भाजपा न यूँ कसा तंज

मप्र उपचुनाव: आगर, पोहरी और मेहगांव पर कांटे की टक्कर, कभी भाजपा आगे तो कभी कांग्रेस

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -