बिहार चुनाव: BJP बोली- 'नीतीश ही होंगे सीएम', 4 बजे अमित शाह पहुंचेंगे BJP कार्यालय
बिहार चुनाव: BJP बोली- 'नीतीश ही होंगे सीएम', 4 बजे अमित शाह पहुंचेंगे BJP कार्यालय
Share:

पटना: बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। सभी को नतीजों का इंतज़ार है। रुझान को देखे तो NDA को आगे देखा जा रहा है और RJD, LJP, एंड अन्य को पीछे। ऐसा लग रहा है राज्य में एक बार फिर से नीतीश कुमार की सत्ता आ सकती है और वही मुख्यमंत्री हो सकते हैं। वैसे अगर बात करें चुनाव आयोग की तो उनका कहना है कि, 'अबतक एक करोड़ वोटों की गिनती हो चुकी है।'

वैसे रुझानों को देखने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है और उन्होंने शंखनाद भी किया है। उनके अलावा जदयू कार्यकर्ताओं ने पटाखे जलाकर जश्न मनाया है। जी हाँ, पटना में नतीजों से उत्साहित जदयू कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय के बाहर पटाखे जलाकर जश्न मनाया। इसी के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल का कहना है कि 'नीतीश कुमार ही बिहार के मुख्यमंत्री होंगे।' वहीं चुनाव आयोग का कहना है कि 'बिहार में 4 करोड़ वोट पड़े थे। इसमें से अबतक सिर्फ 1 करोड़ वोट गिने गए हैं।'

इससे परे हम आपको यह भी बता दें कि आज शाम चार बजे गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भाजपा कार्यालय पहुँच सकते हैं ऐसा कहा जा रहा है। NDA की बढ़त को देखते हुए प्लूरल्स पार्टी की पुष्पम प्रिया चौधरी ने एक ट्वीट कर ईवीएम पर हैकिंग का आरोप तक लगा दिया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'बिहार में ईवीएम हैक किया गया है। हर बूथ का डाटा देखिए, प्लूरल्स के वोट चुराए गए हैं। भाजपा ने चुनाव में धांधली की है। हर बूथ से प्लूरल्स के वोट एनडीए को ट्रांसफर हो रहे हैं।'

MP उपचुनाव: रूझानों को देख बोले कमल नाथ- 'जैसे नतीजे आएंगे हमें मंजूर'

3 नए स्थलों पर खुलेगा दीनदयाल अंत्योदय किचन सेंटर

अली-जैस्मीन के रिलेशन को लेकर बोले राहुल- ये है दो हंसो का जोड़ा, सुनकर झलके निक्की के आंसू

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -