स्मृति ईरानी को लगा एक और बड़ा झटका
स्मृति ईरानी को लगा एक और बड़ा झटका
Share:

नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार होने के बाद अब कैबिनेट समितियों में भी बदलाव किया गया है। दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सभी 6 समितियों का पुनर्गठन किया गया है। इस पुनर्गठन के बाद केंद्रीय वस्त्र मंत्री स्मृति ईरानी को इस समिति से हटा दिया गया है।

दरअसल केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी मानव संसाधन विकास मंत्री होने के कारण इस समिति में विशेष आमंत्रित सदस्य थीं मगर अब यह मंत्रालय प्रकाश जावड़ेकर को दिया गया है. ऐसे में समिति में केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को स्थान दिया गया है।

गौरतलब है कि इस समिति में वस्त्र मंत्रालय के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और संसदीय कार्य राज्य मंत्री संतोष गंगवाल सदस्य थे मगर केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी को इस समिति में इसके बाद भी सदस्य नहीं बनाया गया है। दूसरी ओर विभिन्न राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार और राज्य मंत्रियों को कैबिनेट समितियों का भाग बनाया गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -