राहुल को लेकर सीरियस नहीं जनता, कांग्रेस के इतिहास में ही भ्रष्टाचार समाया है
राहुल को लेकर सीरियस नहीं जनता, कांग्रेस के इतिहास में ही भ्रष्टाचार समाया है
Share:

नई दिल्ली। केंद्रीय कानून मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी अपनी नीतियों से अपनी पार्टियों को विभिन्न चुनावों में हरा रहे हैं। कई राज्यों महाराष्ट्र, राजस्थान और अब चंडीगढ़ के म्युनिसिपल कार्पोरेशन के चुनाव में कांग्रेस को हार मिली है। राहुल गांधी ने बेबुनियाद आरोप लगाए हैं। कांग्रेस के नेताओं के नाम अगस्ता वेस्टलेंड डील मसले में हुए घोटाले में आ रहा है। ऐसे में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी परेशान हो रहे हैं।

राहुल गांधी इन बातें से मुश्किल में हैं। केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कहा कि जब कांग्रेस के लोगों का नाम आ रहा है तो वे बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। गौरतलब है कि राहुल गांधी नेशनल हेराल्ड मसले पर जमानत पर हैं। मगर इसके बाद भी वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आरोप लगा रहे हैं। कांग्रेस का काम देश को लूटने वालों को प्रोत्साहित करना और उसे बचाना रहा है। कांग्रेस का इतिहास ही भ्रष्टाचार से भरा रहा है।

वे ध्यान भटकाने वाले बयान दे रहे हैं। कांग्रेस ने आसमान, जमीन और समुद्र में भी भ्रष्टाचार किया है। राहुल गांधी अगस्ता वेस्टलैंड मामले में अपने परिवार का नाम आने से अधिक परेशान हैं। उन्होंने कहा कि काॅमन वेल्थ घोटाला कांग्रेस ने जमीन पर किया। कोल ब्लाॅक आवंटन घोटाला पाताल में हुआ।

 वेस्टलैंड घोटाला आसमान का घोटाला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को जवाब देना होगा कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के कार्यकाल में किस तरह का काम हुआ। उन्होंने कहा कि राहुल को लेकर जनता सोचने लगी है कि राहुल बोलने से पहले तो सोचते ही नहीं है और बोलने के बाद भी सोचते नहीं हैं। राहुल गांधी ने कभी भी अपनी पूर्ववर्ती सरकार के घोटाले में एक भी शब्द कहा क्या इसे नाॅनसेंस कहा क्या।

पंकजा मुंडे को मिली क्लीन चिट, भाजपा को मिली सफलता

गुजरात में राहुल ने PM मोदी पर लगाए बड़े आरोप

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -