पंकजा मुंडे को मिली क्लीन चिट, भाजपा को  मिली सफलता
पंकजा मुंडे को मिली क्लीन चिट, भाजपा को मिली सफलता
Share:

मुंबई। महाराष्ट्र राज्य की महिला एवं बाल विकास मंत्री पंकजा मुंडे को 206 करोड़ रूपए के चिक्की घोटाले में क्लीन चिट मिल गई है। इसे भारतीय जनता पार्टी के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार पंकजा मुंडे पर इस मामले को लेकर विपक्ष द्वारा गंभीर आरोप लगाए जा रहे थे। मगर अब उन्हें क्लीन चिट मिलने से सरकार के लिए एक बड़ी मजबूती सामने आई है।

दरअसल महाराष्ट्र सरकार आंगनवाड़ी में बच्चों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए गुड़ और मूंगफली से बनी चिक्की उपलब्ध करवाती है। इतना ही नहीं पंकजा पर राज्य सरकार द्वारा संचालित आदिवासी विद्यार्थियों हेतु चिक्की, कालीन, बर्तन, पुस्तकें, नोटबुक, वाॅटर फिल्टर और दूसरी सामग्री की खरीदी को 206 करोड़ रूपए के काॅन्ट्रेक्ट देने और इस मामले में नियमों को ताक पर रखने का आरोप था।

इस मामले में कहा गया कि मंत्री ने इस मामले में ई टेंडरिंग की कार्रवाई पूर्ण नहीं की। नवी मुंबई की जगतगुरू कंपनी, नाशिक की एवरेस्ट कंपनी, सिंधुदुर्ग जिले की सूर्यकांता सहकारी महिला संस्था व साई हाईटेक और नीतिराज इंजीनियर्स को करोड़ों रूपए का काम बिना ई टेंडर देने की बात सामने आने लगी थी। मिली जानकारी के अनुसार किसी मंत्रालय द्वारा 1 लाख रूपए से अधिक की खरीदी करता है तो फिर इसके लिए उन्हें टेंडर दाखिल करना होता है लेकिन इस मामले में आरोप लगे थे कि मंत्रालय ने टेंडर प्रक्रिया सही तरह से नहीं अपनाई।

चंद्रबाबू ने किया नोटबंदी का विरोध, लोगों

चंडीगढ़ में भाजपा लहरा रही जीत का

 

 

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -