वंदेमातरम् न गाने वालों को देशद्रोही नहीं मानते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
वंदेमातरम् न गाने वालों को देशद्रोही नहीं मानते केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी
Share:

मुंबई। केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने वंदे मातरम् के गायन को लेकर महत्वपूर्ण बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसे न गाने से देशद्रोह नहीं हो जाता है। जो इसे गाना चाहते हैं वे इसका गायन कर सकते हैं और गाना नहीं चाहते वे इसे नहीं गा सकते हैं। ऐसे में कोई भी देशद्रोही नहीं है। उन्होंने कहा कि जो भी इसके गायन को लेकर विरोध कर रहे हैं उनके विरोध का यह अर्थ नहीं है कि वे देशद्रोही ही हो जाते हैं।

उनका कहना था कि यदि कोई भी जानबूझकर इस गीत का विरोध करता है तो फिर उसे सही नहीं कहा जा सकता है। गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधान परिषद द्वारा वंदे मातरम् गायन को लेकर विवाद के हालात बन गए थे। यहां पर भारतीय जनता पार्टी के विधायकों ने समाजवादी पार्टी के विधायक अबु आसिम आजमी का पुरजोर विरोध किया।

उनका विरोध इसलिए किया गया क्योंकि उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों में इसे गाए जाने का विरोध किया था। अबु आसिम और अन्य विधायकों पर आरोप लगते रहे हैं कि वे वंदेमातरम के गायन के समय बाहर चले जाते हैं और फिर बाद में सदन में पहुंचते हैं।

लालू ने शरद को दिया न्योता, आओ मिलकर भाजपा के खिलाफ लड़े

भाजपा लालच देकर पार्टी को तोड़ने काम कर रही है : अखिलेश यादव

पश्चिम बंगाल सीआईडी पहुंची रूपा गांगुली के घर, जाने क्या है मामला....

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -