सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, त्रिपुरा HC के चीफ जस्टिस बने न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह
सुप्रीम कोर्ट की सिफारिश पर केंद्र की मुहर, त्रिपुरा HC के चीफ जस्टिस बने न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह
Share:

अगरतला: केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में नियुक्त करने की अधिसूचना जारी कर दी है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने आज मंगलवार (11 अप्रैल) को अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से इस बारे में जानकारी दी है। बता दें कि जस्टिस अपरेश कुमार सिंह इससे पहले झारखंड हाई कोर्ट के जज थे।

रिजिजू ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'भारत के संविधान के प्रासंगिक प्रावधानों के मुताबिक, भारत के राष्ट्रपति ने झारखंड हाई कोर्ट के जस्टिस अपरेश कुमार सिंह को त्रिपुरा हाई कोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया है।' बता दें कि, सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 7 फरवरी को जस्टिस जसवंत सिंह की सेवानिवृत्ति के बाद त्रिपुरा हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की नियुक्ति की अनुशंसा की थी। यह देखते हुए कि जस्टिस जसवंत सिंह 22 फरवरी को रिटायर होने वाले थे, इससे पहले ही कॉलेजियम ने न्यायमूर्ति अपरेश कुमार सिंह की नियुक्ति की सिफारिश करने का निर्णय लिया था।

बता दें कि, जस्टिस अपरेश कुमार सिंह के परिवार में कई लोग न्यायपालिका से जुड़े रहे हैं। इनके परनाना जस्टिस भुवनेश्वर प्रसाद सिन्हा भारत के छठे चीफ जस्टिस बने थे। नाना जस्टिस शंभू प्रसाद सिंह पटना उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश रह चुके हैं। वहीं मामा जस्टिस विश्वेश्वर प्रसाद सिंह सुप्रीम कोर्ट और न्यायमूर्ति शिव कीर्ति सिंह पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश रह चुके हैं।

गले में टायर डालकर जिन्दा जला दिए गए थे सिख ! कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर को CBI ने किया तलब

बंगाल में कौन डकार गया गरीब बच्चों का 16 करोड़ मिड डे मील ? करोड़ों की धांधली उजागर

'10-15 मिनट में छत पर नहीं लाए जा सकते पत्थर..', रामनवमी हिंसा पर कोलकाता हाई कोर्ट ने काफी कुछ कहा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -