अनिल ने रणवीर को दिया जोर का झटका धीरे से.....
अनिल ने रणवीर को दिया जोर का झटका धीरे से.....
Share:

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनिल कपूर को कौन नही जानता है. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक अपने एक बयान में अभिनेता अनिल कपूर ने बॉलीवुड के अभिनेता रणवीर सिंह को एक चुनौती दे डाली है. खबर है कि अभिनेता अनिल कपूर ने सोमवार को अपने एक ट्वीट में इसका खुलासा किया। अनिल ने अपने इस ट्वीट के साथ ही अपनी एक फोटो को भी ट्वीट किया है व सीधे-सीधे रणवीर सिंह को चुनौती दे डाली। अभिनेता अनिल कपूर ने आगे लिखा कि 'हम कभी कोई फैशन फॉलो नहीं करते हैं।

हम तो उसे तोड़ते हैं। रणवीर सिंह मैं आपको चुनौती देता हूं। मेरे एपिक फैशन को बीट करके दिखाओ।' अनिल कपूर की इस चुनौती का जवाब रणवीर सिंह ने अपने ही अंदाज में दिया। रणवीर ने इसके जवाब में खूब सारी स्माइली पोस्ट करते हुए हैशटैग में एपिक लिख दिया।

देखा गया है कि रणवीर सिंह आजकल जहां कही भी प्रोग्राम में जाते है तो वे वहां पर अपने रंग-बिरंगे कपड़ों को लेकर हमेशा से ही चर्चा में रहते हैं। शायद इसी को ध्यान में रखते हुए अनिल कपूर ने भी अपने खुद का ही एक रंगीन फोटो को शेयर कर दिया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -