पुरे मुंबई में लगेंगे CCTV कैमरे
पुरे मुंबई में लगेंगे CCTV कैमरे
Share:

नई दिल्ली। आतंकियों के निशाने पर रही और समुद्र से घिरी मायानगरी मुंबई पर आतंकी हमलों का खतरा मंडरा रहा है मगर राज्य और केंद्र सरकार ने अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। इस दौरान यहां रहने वाले लोगों को भी सावधान किया गया तो दूसरी ओर पुलिस चप्पे - चप्पे पर तैना है। मगर राज्य सरकार ने एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है जिसमें उन्होंने मुंबई में हर कहीं सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए हैं।

उनका कहना था कि सरकार समूचे मुंबई में सीसीटीवी कैमरे लगाएगी। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इसका शुभारंभ किया है। इस मामले में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा है कि करीब डेढ़ वर्ष में 5 हजार सीसीटीवी कैमरे लगाने का कार्य भी उन्होंने किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मुंबई पर किया जाने वाला हमला केवल मुंबई पर होने वाला हमला नहीं है यह देश की आर्थिक राजधानी पर किया जाने वाला हमला है। शहर में ऐसे आधुनिक कैमरे लगाए जाऐंगे जो काफी देर तक लावारिस बैग पाए जाने की स्थिति में खुद ही पुलिस को अलर्ट कर देते हैं।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -