'कांग्रेस शासित राज्यों में होगी जातिगत जनगणना', राहुल गांधी का ऐलान
'कांग्रेस शासित राज्यों में होगी जातिगत जनगणना', राहुल गांधी का ऐलान
Share:

नई दिल्ली: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने कहा कि सोमवार को कांग्रेस कार्यसमिति (CWC) की 4 घंटे हुए मीटिंग में ऐतिहासिक फैसला लिया गया है कि पार्टी कांग्रेस शासित सभी प्रदेशों में जातिगत जनगणना कराई जाएगी। राहुल गांधी ने कहा कि CWC की बैठक में जातिगत जनगणना का ऐतिहासिक फैसला सर्वसम्मति से लिया गया है। 

कांग्रेस शासित राज्यों के सभी मुख्यमंत्रियों ने निर्णय लिया गया है कि वे हिमाचल प्रदेश, राजस्थान, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ में जातिगत जनगणना कराएंगे। इस सिलसिले में प्रस्ताव पारित किया गया है, जिसकी कॉपी आपको जल्दी मिलेगी। उन्होंने कहा कि पूरी कांग्रेस पार्टी ने यह फैसला लिया है। INDIA गठबंधन की अधिकतर पार्टियों ने भी जातिगत जनगणना पर सहमति जताई है। 

उन्होंने कहा- कुछ पार्टियों को दिक्कत हो सकती है मगर ठीक है। हम फासीवादी पार्टी नहीं है। लेकिन गठबंधन की अधिकतर पार्टियों ने जातिगत जनगणना पर सहमति जताई है। राहुल गांधी ने कहा कि यह धर्म या जाति के बारे में नहीं है। यह गरीब तबके के बारे में है। यह जातिगत जनगणना गरीब लोगों के लिए है। फिलहाल दे भारत हैं। एक अडानी का भारत और दूसरा निर्धनों का भारत। हमें इस नए एक्सरे की आवश्यकता है।

जम्मू कश्मीर में कब होंगे विधानसभा चुनाव ? मुख्य निर्वाचन आयुक्त ने दे दिया जवाब

अब 'हमास' पर होगा करारा पलटवार ! अमेरिका ने किया इजराइल के पूर्ण समर्थन का ऐलान, US के जहाज भी युद्ध में पहुंचे !

'5 राज्यों से भाजपा की विदाई का उद्घोष..', चुनावी तारीखों के ऐलान पर कांग्रेस सुप्रीमो मल्लिकार्जुन खड़गे का दावा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -