महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का केस दर्ज
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ पर महिला के साथ छेड़छाड़ करने का केस दर्ज
Share:

मुंबई: महाराष्ट्र में सत्ताधारी महाविकास अघाड़ी गठबंधन में शामिल कांग्रेस पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष आरिफ नसीम खान पर एक महिला के बयान के आधार पर मामला दर्ज किया गया है। मुंबई पुलिस ने बताया कि आरिफ नसीम खान के अतिरिक्त 4 अन्य लोगों पर भी मामला दर्ज किया गया है। यह केस मुंबई के अंधेरी पुलिस स्टेशन में दर्ज किया गया है। पुलिस ने इन पाँच लोगों के विरुद्ध IPC की धारा 354, 509, 506, 323, 504 और 34 के तहत केस दर्ज किया है। इस संबंध में आरिफ नसीम खान की ओर से भी अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

 

जानकारी के अनुसार, पहले साकी नाका पुलिस स्टेशन में प्राथमिकी दर्ज की गई थी, किन्तु बाद में अधिकार क्षेत्र के मुद्दे को देखते हुए इसे अंधेरी पुलिस स्टेशन ट्रांसफर कर दिया गया। हालाँकि, इस मामले में अभी किसी भी शख्स को गिरफ्तार नहीं किया गया है। बता दें कि महाराष्ट्र में कांग्रेस के छह कार्यकारी अध्यक्षों में से एक नसीम खान हैं। उन छह कार्यकारी अध्यक्ष में मोहम्मद आरिफ नसीम खान के साथ ही शिवाजी राव मोगे, बसवराज पाटिल, कुनाल रोहिदास पाटिल, चंद्रकांत और प्रनति सुशील कुमार शिंदे का नाम शामिल हैं। 

बता दें कि अक्टूबर 2019 में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में नसीम खान, शिवसेना के उम्मीदवार दिलीप लांडे के खिलाफ महज 409 मतों के अंतर से चांदीवली सीट से चुनाव हार गए थे। शिवसेना प्रत्याशी दिलीप लांडे को 85816 जबकि कांग्रेस के आरिफ खान को 85436 वोट मिले थे। वहीं, चांदीवली विधानसभा सीट पर 2014 के महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के आरिफ खान ने शिवसेना के उम्मीदवार को 29469 वोटों से मात दी थी।

ऑस्ट्रेलिया ने भारत बायोटेक के कोवैक्सिन को यात्री के टीकाकरण करने की दी अनुमति

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने असरफ गनी पर साधा निशाना, कहा- "मौत तक लड़ने का वादा किया लेकिन..."

चुनाव आयोग ने की आरएस और विधान परिषद के उपचुनाव की घोषणा

 

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -