अजवाइन है आंतो में होने वाले कीड़ो का इलाज
अजवाइन है आंतो में होने वाले कीड़ो का इलाज
Share:

अकसर बच्चो को पेट में कीड़े होने की समस्या हो जाती है.पर ये समस्या बड़ो को भी होती है. बड़ों की आंतों में कीड़े हो सकते है. यह लगभग 20 प्रकार को होते है, जो आंतों में घाव बना देते है, जिस वजह से रोगी को बेचैनी, पेट में गैस, धड़कनों का असामान्य, बदहजमी, पेट में दर्द, बुखार जैसी परेशानियां आ सकती है. इसी के साथ रोगी की खाने में रुचि कम होने लगती है, कभी-कभी चक्कर आने की समस्या भी हो सकती है. आंतों में कीड़े होने के कारण शरीर में बनने वाली गंदगी होता है. 

अगर आप भी है आंतों के कीड़े से परेशान  तो आप कुछ घरेलू तरीके अपना कर इनसे छुटकारा पा सकते है.
 
1-अजवाइन में एंटी-बैक्टीरियल तत्व होते हैं, जो कीड़ों को मारने में सहायक होते है.आधा ग्राम अजवाइन के चूर्ण को गुड़ में मिलाकर दिन में 3 बार खाएं. इसमें 

2-चुटकी भर काला नमक लेकर, उसमें आधा ग्राम अजवाइन का चूर्ण मिलाकर गर्म पानी के साथ लें. इससे आंतों में मौजूद कीड़ों से राहत मिलेगी. 

3-बच्चों और बड़ों दोनों में पेट के कीड़े हो जाएं तो अनार के छिलकों को सुखाकर इसका चूर्ण बना लीजिए. इसको दिन में 3 लीजिए. 

4-नीमके पत्तों का सेवन करने से पेट के कीड़े ही नहीं बल्कि कई तरह की गंभीर बीमारियां दूर होती है. नीम के पत्तों को पीसकर उसमें शहद मिला लें. इससे कीड़े नष्ट हो जाएंगे. 
 
5-अपनी डाइट में टमाटर को जरूर शामिल करें. टमाटर को काटकर उसमें सेंधा नमक और कालीमिर्च का चूर्ण मिलाकर सेवन करें. इससे पेट के कीड़े खत्म होगे. 

खतरनाक बीमारियों से लड़ने में सहायक है शकरकन्द की पत्तियाकिडनी इन्फेक्शन में करे संतरे के जूस का सेवनअच्छी सेहत के लिए रोज पिए दूध और जायफल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -