Mar 09 2016 04:01 PM
ढाका : बांग्लादेश में विमान दुर्घटना होने से लोगों में अफरा - तफरी मच गई। दरअसल यह दुर्घटना बंगाल की खाड़ी में हुई। यहां बांग्लादेश का एक कार्गो विमान क्रैश हो गया। दरअसल इस प्लेन में 4 लोग सवार थे। हालांकि 2 लोगों के जीवन को बचा लिया गया। दुर्घटना में प्लेन के पायलट व सहायक पायलट प्रभावित हुए दोनों लापता हैं और उनकी तलाश की जा रही है। दुर्घटना को लेकर जांच की जा रही है।
दरअसल यह विमान बांग्लादेश के दक्षिण - पश्चिम क्षेत्र में जा रहा था। जहां जहाज काॅक्स बाजार से पहुंचने वाला था। मगर रास्ते में प्लेेन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। दुर्घटना किस तरह से हुई इसे लेकर जांच की जा रही है।
हालांकि विमान बंगाल की खाड़ी में गिर गया अब विमान की तलाश की जा रही है और यह प्रयास किया जा रहा है कि क्या विमान के ढांचे को बंगाल की खाड़ी में से निकाला जा सकता है या फिर वह अनंत गहराई में जा चुका है।
हिंदी न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml
इंग्लिश न्यूज़ - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml
फोटो - https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml
© 2024 News Track Live - ALL RIGHTS RESERVED