क्या आप भी भारतीय नौसेना का बनना चाहते हैं हिस्सा? तो रखे इन बातों का खास ध्यान
क्या आप भी भारतीय नौसेना का बनना चाहते हैं हिस्सा? तो रखे इन बातों का खास ध्यान
Share:

देश में तीन प्रकार की सेनाएं भारतवासियों की सेवा में मुस्तैद हैं। भारतीय सेना, भारतीय वायु सेना तथा भारतीय नौसेना शत्रुओं से रक्षा करने के लिए प्रत्येक पल तैयार रहती हैं। यदि आप भी सेना में भर्ती होकर देश की सेवा करना चाहते हैं तो भारतीय नौसेना का भाग बन सकते हैं। जानिए इस सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए योग्यता तथा परीक्षा का विवरण। भारतीय नेवी मतलब भारतीय नौसेना में भर्ती होने के लिए आवश्यक परीक्षा देनी होती है। इसमें भिन्न-भिन्न पोस्ट के लिए अक्सर भर्ती निकलती रहती हैं, जिनके लिए आप अपनी योग्यता के आधार पर आवेदन कर सकते हैं। ग्रेजुएशन के साथ-साथ 10वीं या 12वीं पास उम्मीदवार भी तमाम पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

इंडियन नेवी के लिए आवश्यक योग्यता:-
यदि आप 10वीं के पश्चात् भारतीय नौसेना जॉइन करना चाहते हैं तो इसके लिए MR & NMR के नाम से भर्ती आती है। इसमें उम्मीदवार के प्रतिशत नहीं देखे जाते हैं।
यदि आप 12वीं उत्तीर्ण करने के पश्चात् भारतीय नौसेना में जाना चाहते हैं तो NDA परीक्षा क्लियर करके भारतीय नौसेना का भाग बन सकते हैं। इसके लिए 12वीं में फिजिक्स एवं केमिस्ट्री विषय होना जरुरी है तथा साथ ही अंग्रेजी में 50% मार्क्स होने चाहिए।

भारतीय नौसेना में भर्ती के लिए ये है आवश्यक:-
इसमें आवेदन करने वाले पुरुष उम्मीदवार के लिए 157 सेमी हाइट अनिवार्य की गई है, वहीं महिला उम्मीदवार की हाइट 152 सेमी होनी चाहिए। इसके अतिरिक्त शरीर की कोई भी हड्डी टूटी नहीं होनी चाहिए तथा आईसाइट मतलब दृष्टि भी बिल्कुल सही होनी चाहिए।

भारतीय नौसेना एग्जाम पैटर्न:-
यदि आप NDA के लिए आवेदन कर रहे हैं तो इसके लिए जून एवं दिसंबर माह में फॉर्म भरे जाते हैं। इसकी परीक्षा अप्रैल एवं सितंबर माहों में कराई जाती है। NDA कि परीक्षा UPSC द्वारा कंडक्ट किया जाता है। NDA के द्वारा भारतीय नौसेना जॉइन करने के लिए तीन चरण फॉलो करने पड़ते हैं- लिखित परीक्षा, फिजिकल फिटनेस टेस्ट तथा इंटरव्यू।

भारतीय नौसेना में मिलता है इतना वेतन:-
भारतीय नौसेना में सैलरी पोस्ट तथा योग्यता पर निर्भर करती है। 10वीं के पश्चात् भारतीय नौसेना जॉइन कर रहे उम्मीदवार का वेतन 12 हजार से 15 हजार रुपये के बीच होता है। अनुभव के साथ वेतन बढ़ता जाता है। 12वीं के पश्चात् NDA की परीक्षा दिए बिना भारतीय नौसेना में जाना चाहते हैं तो वेतन 15 हजार से 18 हजार रुपये के बीच होती है। NDA परीक्षा क्लियर करके भारतीय नौसेना में जाने पर वेतन 50 हजार से 75 हजार रुपये तक हो सकता है।

इंदौर: एक्टिवा चुराती लड़की CCTV में कैद

मुंबई घूमने आईं थीं नीलम लेकिन ऐसे बदल गई किस्मत

संयुक्त राष्ट्र पुरस्कार पाने के लिए माइक्रोसॉफ्ट ने किया ये काम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -