दर्दनाक! 3 किमी तक ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा गाय का शव, वीडियो वायरल होते ही 3 कर्मचारी बर्खास्त
दर्दनाक! 3 किमी तक ट्रैक्टर से बांधकर घसीटा गाय का शव, वीडियो वायरल होते ही 3 कर्मचारी बर्खास्त
Share:

बालोद: छत्तीसगढ़ के बालोद में इंसानियत को शर्मसार कर देने की घटना सामने आई है। एक गाय की मौत के पश्चात् उसके शव को ट्रैक्टर से बांधकर 3 किलोमीटर तक घसीटा गया। सोशल मीडिया पर इसका वीडियो वायरल होने के बाद से लोगों में नाराजगी है। साथ ही वह इसकी निंदा कर रहे हैं। तत्पश्चात, प्रशासन भी हरकत में आ गया। जिलाधिकारी कुलदीप शर्मा ने इस मामले में तीन कर्मचारियों को बर्खास्त कर दिया है। साथ ही CMO को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। 

मिल रही खबर के अनुसार, अर्जुंदा नगर पंचायत में सफाई के लिए ठेकेदार ने कर्मचारियों की नियुक्ति की है। इस बीच क्षेत्र में एक गाय की मौत हो गई। इस पर गांव के लोगों ने नगर पंचायत को इसकी खबर दी। पंचायत की तरफ से रविवार को 3 कर्मचारियों को गाय का शव हटाने के लिए भेजा गया। कर्मचारियों ने गाय के शव को ट्रैक्टर से बांधा तथा उसे घसीट कर ले गए। इस के चलते किसी ने इसका वीडियो बना लिया तथा सोशल मीडिया पर डाल दिया। वीडियो सामने आने के पश्चात् से हंगामा हो गया है। 

वही सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के पश्चात् जिलाधिकारी कुलदीप शर्मा ने संज्ञान में लिया है। उन्होंने अपराधी सफाई कर्मचारी नीलकंठ ठाकुर, रामाधार गैंड्रे, तामेश्वर प्रसाद को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया। वहीं अर्जुन्दा नगर पालिका के मुख्य नगर पालिका अफसर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। साथ ही मामले की तहकीकात कर आगे की कार्यवाही का आदेश दिया है। वहीं इस मामले ने राजनीतिक रंग भी ले लिया है। अर्जुंदा के भाजपा मंडल पदाधिकरियों ने अपराधियों पर पशु क्रूरता के तहत मुकदमा दर्ज करने ज्ञापन सौंपा है। इसमें यह भी बताया गया है कि नगर के जैन साइकिल स्टोर्स के पास से गाय के शव को नगर पंचायत के ट्रैक्टर में बांधकर हिन्दू समाज को अपमानित करते हुए लगभग 3 से 5 किलोमीटर तक घसीटा गया। इससे नगर पंचायत की कार्यप्रणाली को लेकर आम लोगों में आक्रोश है। उन्होंने सीएमओ के विरुद्ध भी मुकदमा दर्ज कराने की मांग की है। 

जख्मी होते-होते बची टीना डाबी

अब्बास अंसारी का हुआ निधन, महबूबा मुफ्ती ने जताया शोक

दीपावली के दूसरे दिन प्रातः काल से शुरू हुआ विशेष स्वच्छता अभियान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -