घर में कपूर के साथ जलाये ये चीज, 15 दिन में चमक उठेगी किस्मत और मिलेगा धन
घर में कपूर के साथ जलाये ये चीज, 15 दिन में चमक उठेगी किस्मत और मिलेगा धन
Share:

हिंदू धर्म में पूजा पाठ में सबसे शुभ माना जाता है कपूर को। जी दरअसल हिन्दू धर्म में कोई भी पूजा पाठ हो उसके अंत में इससे आरती अवश्य की जाती है। आप सभी जानते ही होंगे कपूर एक ऐसी सामग्री है जिसके बिना हिंदू धर्म में पूजा पाठ अधूरा है। वैसे इसका उपयोग मात्र पूजा पाठ में ही नहीं होता है बल्कि स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं में भी इसका उपयोग होता है। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं कपूर से किये जाने वाले कुछ खास उपायों के बारे में।

* अगर आपकी कुंडली में पितृदोष, कालसर्प दोष है तो आपको सुबह शाम कपूर को घी में डुबोकर जलाना चाहिए। जी हाँ क्योंकि इस उपाय को करने से पितृदोष, कालसर्प दोष तो खत्म होता ही है और साथ ही घर से वास्तुदोष भी दूर होता है।

* कई बार भाग्य चमक नहीं पाता लेकिन अगर आप भाग्य में वृद्धि चाहते हैं तो कपूर सबसे उपयोगी हैं। भाग्य को चमकाने के लिए सुबह कपूर के तेल की कुछ बूँदें पानी में डालें और उसके बाद उस पानी से स्नान करें।

* अगर घर में हमेशा नकारात्मकता और तनाव बना रहे तो इससे परिवार के सदस्यों की जीवनशैली पर भी प्रभाव पड़ता है। जी हाँ और घर में जितनी सुख शांति होगी उतनी ही परिवारजनों की जीवनशैली बेहतर होगी। ऐसे में घर में सुख समृद्धि बनाए रखने के लिए सुबह शाम पूजा के दौरान कपूर जलाना चाहिए।

* अगर आप सुबह और शाम के समय कपूर घी में भिगोकर कपूर जलाते हैं तो उससे घर के सदस्यों की तरक्की के मार्ग खुलते हैं और उन्हें काफी लाभ प्राप्त होते हैं।

* गुलाब के फूल में कपूर का टुकड़ा रख दें और उसके बाद शाम के समय उसे फूल सहित जलाकर माँ दुर्गा को चढ़ा दें। ऐसा करने से अचानक धनलाभ होता है।

* रात के समय जब रसोई घर के सभी कार्य पूर्ण हो जाये तो उसके बाद चांदी की कटोरी में लौंग और कपूर जला दें। ऐसा करने से आर्थिक स्थिती सुधरती है और साथ ही घर परिवार में कभी भी धन की कमी नहीं होती है।

गर्मी में घर में चीटी का दिखना होता है अशुभ, मिलता है विवाद और बर्बादी का संकेत

शुरू हो गया है वैशाख, जानिए इस महीने में क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

आज इस रंग के कपड़े में बांधकर तिजोरी में रख दें 11 कौड़ियां, बन जाएंगे करोड़पति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -