यातायात नियमों के पालन के लिए चलाया अभियान, आमजन को दी हिदायत
यातायात नियमों के पालन के लिए चलाया अभियान, आमजन को दी हिदायत
Share:

नरसिंहपुर से संदीप राजपूत की रिपोर्ट 

नरसिंहपुर।  यातायात पुलिस विभाग द्वारा आज सुबह से कलेक्ट्रेट तरफ जाने वाली सड़क पर हेलमेट, सीट बैल्ट लगाओ अभियान चलाया गया, जिसमें शासकीय कर्मचारियों सहित आमजन को हिदायत दी गई की अब हेलमेट और सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य हो गया है। 

 अब जो भी व्यक्ती चाहे वह आमजन हो, शासकीय कर्मचारी हो, या पुलिस विभाग का हो हेलमेट धारण व सीट बेल्ट लगाकर ही वाहन चलाएगा, ऐसा ना करते पाए जाने पर यातायात पुलिस चालानी कारवाई करेंगी। आज पुलिस समझाइश के दौरान यह भी देखा गया की कुछ लोगो को तो कानून का डर ही नही रहा,लगभग 12 साल का एक बच्चा अपनी मां स्कूल छोड़ने जाता है, ओर स्कूटी भी खुद ड्राइव कर रहा है ओर उसकी मां स्कूटी की सीट पर पीछे  बैठी, शायद वह यह सोच रही की महिलाओं को पुलिस कुछ नही बोलती, वह लड़का बिना डरे पुलिस के सामने से गाड़ी को निकालने का प्रयास करता है। 

 वही कुछ देर बाद फिर उसी जगह पर 12 साल का एक बच्चा स्कूटी से आता है जो पैर से अपंग होता है, पुलिस के सामने से निकलने का प्रयास करता है तब पुलिस उसको रोकती है तो कहता कि यहां कलेक्ट्रेट में मोबाइल देने आया हूं, आज देखने में ऐसा लगा की पुलिस का खौफ कानून का डर जनता के बीच अब नही रहा है।

दहेज के लिए पति ने कर दिया पत्नी को लहूलुहान, पीड़ित महिला ने CM शिवराज से लगाई मदद की गुहार

युवा को पूछो" सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि संविधान की मूलभावना है- पंकज पाण्डेय

बिहार में आया नया खतरा, जांच करने में छूटे अस्पतालों के पसीने

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -