फेसबुक पर नज़र आ रहा पेज, जस्टिस फाॅर विकास बराला
फेसबुक पर नज़र आ रहा पेज, जस्टिस फाॅर विकास बराला
Share:

चंडीगढ़। चंडीगढ़ छेड़छाड़ मामले में यह बात सामने आ रही है कि आरोपी विकास बराला और उसके दोस्त आशीष को सोशल मीडिया में बेकसूर बताया जा रहा है। दोनों को लेकर सोशल मीडिया में एक अभियान चलाया जा रहा है जिसमें कहा जा रहा है कि वर्णिका कुंडु विकास बराला के वाहन को टक्कर मारकर भाग रही थी। सोशल मीडिया पर इस तरह की बातें सामने आई हैं। विकास को लेकर बताया गया है कि उसने वर्णिका को पकड़ने के लिए उसका पीछा किया।

मगर इसके बाद उसने विकास व आशीष पर छेड़छाड़ का प्रकरण दर्ज करवा दिया। उल्लेखनीय है कि विकास बराला पर आरोप लगाए जा रहे थे कि उसने अपने वाहन से वर्णिका कुंडु का पीछा किया साथ ही उसने वर्णिका कुंडु के वाहन को रोकने के ही साथ वर्णिका कुंडु के अपहरण का प्रयास किया। वाहन में विकास के साथ उसका दोस्त आशीष भी मौजूद था।

पहले कथित तौर पर कहा जा रहा था कि विकास बराला हरियाणा भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला का बेटा है जिसके कारण उसे बचाने का प्रयास किया जा रहा है। मगर बाद में भाजपा ने पत्रकार वार्ता कर इस मामले में कहा था कि जो कार्रवाई चल रही है वह की जाएगी। अब फेसबुक पर विकास बराला के नाम से एक पेज दर्शाया गया है। जिसमें उसे बेगुनाह बताया गया है। कहा जा रहा है कि विकास को रसूखदार व्यक्ति के बेटे होने की सजा चुकानी पड़ी है। उसे फंसाया जा रहा है।

वर्णिका का पीछा कर रहा था विकास, मगर अपहरण के प्रयास की बात नकारी

हरियाणा छेड़छाड़ मामले में बराला पर किडनेपिंग की धारा भी दर्ज़

भाजपा ने कांग्रेस पर लगाया आरोप, कांग्रेस कर रही वर्णिता के साथ खिलवाड़

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -