भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने व्यापार घाटे में वृद्धि बन सकती है समस्या
भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने व्यापार घाटे में वृद्धि बन सकती है समस्या
Share:

नई दिल्ली : उपभोग में कमी की समस्या से जूझ रही भारतीय अर्थव्यवस्था के सामने व्यापार घाटा में वृद्धि एक अलग समस्या बनती जा रही है। दुनियाभर में संरक्षणवाद बढ़ने और मध्य-पूर्व के क्षेत्र में तनाव पैदा होने से भारत के व्यापारिक माल का निर्यात प्रभावित हो सकता है। 

वैश्विक बाज़ार में सोने-चांदी चमके, लेकिन भारत में गिरी कीमतें

फ़िलहाल सुस्त पड़ा है बाजार 

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार भारत में 1988 के बाद से व्यापार घाटे का सिलसिला रहा है, इसलिए यह कोई आश्चर्य की बात नहीं होगी, क्योंकि भारत में इसके पड़ोसी पूर्वी एशियाई देशों के विपरीत आर्थिक विकास आंतरिक उपभोग पर ज्यादा निर्भर है। लेकिन व्यापार घाटा बढ़ने से इस बार अर्थव्यवस्था पर दोहरा असर पड़ेगा, क्योंकि आंतरिक उपभोग पहले से ही सुस्त पड़ा हुआ है।

मोटे अनाज का उत्पादन घटने से देश में महंगा हुआ पशु चारा

इस कारण हुआ नुकसान 

जानकारी के मुताबिक अप्रैल के आंकड़े से लगता है कि यह अंतर और बढ़ेगा। हालांकि 1988 से लेकर 2018 के आंकड़े बताते हैं कि कुल मिलाकर व्यापार संतुलन जीडीपी के प्रतिशत के रूप में काफी कम हुआ है। भारतीय निर्यात संवर्धन परिषद के अध्यक्ष ने बताया, "आंकड़ों से जाहिर है कि व्यापार घाटा मुख्य रूप से मध्यवर्ती उत्पादों व कच्चे माल के आयात के कारण बढ़ा है।" अप्रैल में भारत का निर्यात पिछले साल से 0.64 फीसदी बढ़कर 25.91 अरब डॉलर हो गया। जबकि आयात पिछले साल से 4.48 फीसदी बढ़कर 41.40 अरब डॉलर हो गया।

लोकसभा चुनाव के नतीजों ने इस सप्ताह डाला बाजार पर व्यापक असर

स्थानीय तेल तिलहन के बाजार में मांग कमजोर रहने से उतरे वनस्पति के दाम

खाद्य तेलों में खरीदी से मजबूत नजर आया बाजार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -